आगामी दो दिसंबर को मुंडेश्वरी धाम में होने वाला शाहाबाद महोत्सव की तैयारी को लेकर हुई बैठक..
कैमूर टॉप न्यूज़, भभुआ : जिला स्थित भगवानपुर प्रखंड के मां मुंडेश्वरी धाम में आगामी 2 दिसंबर को शाहाबाद महोत्सव मनाया जाएगा. जिसे लेकर शाहाबाद महोत्सव के संयोजक अखिलेश सिंह की नेतृत्व में आज मुंडेश्वरी धाम में भगवानपुर प्रखंड के प्रतिनिधि एवं प्रतिष्ठित लोगों के साथ बैठक किया गया।इस बैठक का मुख्य उद्देश्य अपनी संस्कृति को और देश में शाहाबाद की धरती के योगदान की बातों को बुजुर्ग और युवा पीढ़ी के लोगों तक पहुंचना है ताकि वह जान सके कि इस शाहाबाद की धरती ने देश को आगे बढ़ाने में कितना सहयोग किया है.
वहीं आगामी 2 दिसंबर को शाहाबाद के गौरवशाली इतिहास सांस्कृतिक एवं धार्मिक विरासत को याद करते हुए कला संस्कृति के साथ मां मुंडेश्वरी धाम में पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शाहबाद महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है.जिसमें भाग देने के लिए देश के विभिन्न कोने से लोग आएंगे ।

Post a Comment