दो बाइक की आमने-सामने टक्कर में दोनों बाइक सवार घायल, रेफर..
कैमूर टॉप न्यूज़, भभुआ: बुधवार की देर रात शहर मे दो बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर में दो युवक घायल हो गए।घटना के बाद पुलिस के द्वारा दोनों घायल को सदर अस्पताल भभुआ पहुंचाया गया.जहा इलाज के बाद स्थिति खराब देख बेहतर इलाज हेतु हायर सेंटर हुए रेफर कर दिया. इधर,घटना के सूचना मिलते ही सदर अस्पताल पहुंचे भभुआ जिप सदस्य विकास सिंह उर्फ लल्लू पटेल ने बताया कि बेल बतिया बाईपास मे लक्ष्य पब्लिक स्कूल के सामने से तेज गति से आ रहा है दो बाइक सवार की बाइक आमने-सामने से टकरा गई.घटना के बाद
पुलिस ने दोनों बाइक सवार घायल युवक को सदर अस्पताल भभुआ भेजा.चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति देखकर दोनो घायल युवकों को हायर सेंटर रेफर कर दिया.घटना में घायलों में चैनपुर थाना अंतर्गत बिरना गांव के सूबेदार यादव के पुत्र 32 वर्षीय विकास यादव व
दूसरा सनन थाना अंतर्गत सिजुआ गांव के चौकीदार ब्रह्मानंद पासवान का 25 वर्षीय बेटा मुकेश पासवान है. दुर्घटना इतनी भीषण है की बाइक का साकर तक टूट कर हवा मे उछल गया
दोनों बाइक भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है.
रिपोर्ट : अभिषेक राज

Post a Comment