Header Ads

दहेज में बाइक व सिकडी नहीं मिला तो विवाहिता को खिला दिया जहर,हुई मौत,मृतका में मामा ने लगाया आरोपी..

कैमूर टॉप न्यूज़, भभुआ: दहेज में नहीं मिला मोटरसाइकिल और सोने की सीकरी तो विवाहिता को जहर खिलाकर ससुराल वालों ने किया हत्या। मृतक के मामा ने ससुराल वालों पर लगाया आरोप, घटना के बाद से ही ससुराल वाले हुए फरार, मामला चांद थाना क्षेत्र के सहबाजपुर गांव की है।

जहा मृतक महीला चांद थाना क्षेत्र के शहाबाजपुर गांव निवासी ओम प्रकाश बिंद की 22 वर्षीय पत्नी लक्ष्मी देवी बताई जाती है, वहीं मृतक के मामा ने बताया की 2021 में अपनी भगिनी का शादी सहबजापुर गांव निवासी ओम प्रकाश बिंद के साथ किया था लेकीन शादी के चार महिना बाद से ही उसके पती और सुसराल वाले दहेज में मोटरसाइकिल और सोने की सीकरी के लिए इसके साथ मारपीट करने लगें,

जिसको लेकर कल चांद थाना पर दोनो पक्ष को बुलाकर समझौता भी हुआ था, लेकीन आज वहां के किसी ग्रामीण के द्वारा हमको फोन करके बताया गया कि आपकी बेटी की हत्या कर दिया गया है, जिसके बाद पुलिस को सूचना देते हुए हम वहां पहुंचे जहां पुलिस पहले से ही मौजूद थी, और उसके ससुराल वाले फरार थे, जब वहां पहुंचे तो देखा की मृतिका के मुंह से गाज निकल रहा था जिसको देख कर लग रहा है कि उसे जहर खिलाकर हत्या किया गया है,

वहीं उसके मामा ने उसके ससुराल वालों पर आरोप लगाते हुए कहा कि दहेज के लिए मेरी बेटी की जहर खिलाकर हत्या कर दिया गया है, क्योंकि शादी के बाद से ही सास ससुर पति और ननद के द्वारा बाईक और सिकड़ी का माग किया जाता था, जिसको लेकर बार बार इसे मारपीट किया जाता था,वहीं घटना की जानकारी मिलते ही मैके पर पहुंची पुलिस शव का पंचनामा करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल में भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।

भभुआ से विशाल कुमार की रिपोर्ट 

No comments