तेज रफ्तार : वाहन के धक्के से छात्रा की दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम..
कैमूर टॉप न्यूज़, भभुआ:सड़क किनारे टहल रही एक छात्रा को अज्ञात वाहन ने मारी जोरदार टक्कर छात्रा की हुई मौत. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा भभुआ सदर अस्पताल मामला दुर्गावती थाना क्षेत्र के चौंगड़ा गांव के पास की है.
सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने आए मृतक छात्रा के पीता उजागिर यादव ने बताया कि छात्रा गांव के सड़क के किनारे से टहलते हुए जा रही थी तभी उसे तेज रफ्तार वाहन ने जोरदार टक्कर मारते हुए फरार हो गया जहां घटना स्थल पर ही इसकी मौत हो गई, जिसके बाद देखते ही देखते वहां स्थानीय लोगों की मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गया, और परिजनों को घटना की सूचना दीया गया. जहां मृतक के परिजन में चीख पुकार मच गया.
जिसके बाद लोगों द्वारा घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दिया गया जहां मैके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा करने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भभुआ के सदर अस्पताल में भेज दिया है जहां पुलिस और परिजनों की मदद से छात्रा के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है वहीं पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने शव को परिजनों को सौंप दिया है जहां परिजनों ने सरकारी मुआवजा की मांग किया है।
भभुआ से विशाल कुमार की रिपोर्ट

Post a Comment