Header Ads

बाढ़ के पानी में डूबने से युवक की मौत,एसडीआरएफ व गोताखोरों की टीम की तलाश जारी..

कैमूर टॉप न्यूज़,दुर्गावती:(मुबारक अली): थाना क्षेत्र के बहेरा के पास शनिवार को दोस्तों के साथ नहाने गए बाढ़ के पानी में डूबने से मैरे गांव निवासी एक युवक की मौत हो गई।घटना की जानकारी होते ही आसपास की लोगों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई।घटना की सूचना पर पारिवारिक सदस्यों के बीच कोहराम मच गया मौके पर जूटे स्थानीय लोगों ने शव की तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चला जिसके बाद एसडीआरएफ की टीम को सूचना दी गई।सुचना पाकर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने युवक के शव की तलाश खोजबीन शुरू की लेकिन कुछ पता नहीं चल सका पुलिस मौके पर पहुंच कर बचाव व राहत कार्य में जुटी है मृतक युवक कैमूर जिले के दुर्गावती थाना अंतर्गत मैरे गांव निवासी घनश्याम केवट के पुत्र मंटू केवट बताया जाता है।मिली जानकारी के अनुसार मंटू केवट अपने दोस्तों के साथ बहेरा गांव की ओर निकाला हुआ था।घटना के संबंध में बताया जाता है कि बाढ़ के पानी में दोस्तों के साथ मंटू केवट बहेरा गांव के पास नहाने लगा।इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया है जिससे वह बाढ़ के पानी में डूब गया घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस एवं एसडीआरएफ की टीम एवं स्थानीय गोतखोरो की टीम ने युवक के शव को काफी खोजबीन की लेकिन कहीं पता नहीं चल सका। एसडीआरएफ की टीम 4 से 6 घंटे तक खोजबीन की उसके बाद शव नहीं मिल सका मौके पर अंचलाअधिकारी लक्ष्मण सिंह व प्रभारी थानाध्यक्ष सतीश कुमार पहुंचे थे घटना की सूचना पर पूर्व विधायक अशोक सिंह,बसपा के प्रदेश महासचिव सतीश यादव उर्फ पिंटू, मुखिया संजय सिंह उर्फ बब्बू, मुखिया प्रतिनिधि दीपक सिंह व मत्स्य जीवी संघ के राधेश्याम साहनी आदि मौजूद रहे।


No comments