Header Ads

कैमूर से अपहरण हुआ युवक को पुलिस ने 12 घंटे में रोहतास के चेनारी से किया बरामद, दो अपहरण कर्ता गिरफ्तार..

कैमूर टॉप न्यूज़, भभुआ: भभुआ थाना क्षेत्र के अखलासपुर से अपहरण हुआ यूवक को पुलिस ने 12 घंटे के भीतर रोहतास के चेनारी बाजार से बरामद किया है.इसके साथ ही घटना को अंजाम देने वाले दो अपहरणकर्ताओ को भी गिरफ्तार किया है. जमीन के कारोबार में पैसे की लेन देन को लेकर हुआ था. पीड़ित कमलेश पांडेय ने बताया कि मैंने सैथा गांव निवासी मंगल पांडेय से 15 लाख पैसा लिया था.उसके बदले में जमीन देना था. लेकीन इधर बीच मंगल पांडेय कहने लगे की मेरी बेटी का शादी करना है मैं जमीन नहीं लूंगा मुझे पैसा दो, जिसपर मैंने कहा कि अभि मैं पैसा नहीं दे पाऊंगा मुझे कुछ दिन की मोहलत दिया जाय, जिसके बाद वो लोग अभि ही पैसा देने की मांग करने लगें उसके बाद मना करने पर मुझे थप्पड़ से मार पीट किया.जिसके बाद मैंने गुस्से में आकर कहा कि मै अभि पैसा नहीं दे पाऊंगा जो करना है कर लो, उसके बाद मंगल पांडेय और चेनारी गांव निवासी अरविंद पांडेय द्वारा मुझे बाइक पर बिठाकर चेनारी ले जाया गया और कहा गया कि जबतक पैसा नहीं दोगे तब तक नहीं छोड़ेंगे. जिसके बाद मेरे परिजनों द्वारा भभुआ थाना में आवेदन दिया गया. वहीं पुलिस कार्यवाई करते हुए मुझे चेनारी से बरामद कर लिया है.

उक्त मामले में प्रेसवार्ता कर  एसपी ललित मोहन शर्मा ने बताया कि पुलिस को अखलासपुर निवासी कमलेश पांडेय पीढ़ित के परिजनों द्वारा एक अपहरण की सूचना दिया गया है.जिसके बाद पुलिस कार्यवाई करते हुए अपहरित यूवक को सकुशल रोहतास के चेनारी बाजार से बरामद किया गया है.इसके साथ ही दो अभियुक्त मंगल पांडेय और अरविंद पांडेय को गिरफतार भी किया गया है.

जिसके बाद पुलिस पूछ ताछ में यह बात सामने आई की ये सभी पूर्व के परिचित हैं और सभी जमीनी के लेन देन के कारोबार सहित कई तरह के अन्य गलत मामले में भी शमिल थे, जो पीड़ित हैं उसका एक गलत विडीयो भी अपहरण कर्ताओं द्वारा दिखाकर धमकी दिया जाता था. और पैसे वसूले जाते थे. जो की गिरफ्तार अभियुक्त के पास से बरामद किया गया है.वहीं कैमूर पुलिस द्वारा दोनो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है,और आगे की कार्रवाई किया जा रहा है.

भभुआ से विशाल कुमार की रिपोर्ट 

No comments