Header Ads

तालाब में डूबने से एक ही परिवार के पांच बच्चों की मौत, मुख्यमंत्री ने जताया दुःख ..


- रामपुर प्रखंड के करमचट गांव के धवपोखर गांव के एक ही परिवार के हैं बच्चे
- घटना के बाद परिजनों के बीच मचा कोहराम, गांव में मातमी सन्नाटा
 
कैमूर टॉप न्यूज़, भभुआ : जिले के रामपुर प्रखंड के करमचट थाना क्षेत्र के धवपोखर गांव निवासी एक ही परिवार के पांच बच्चों की तालाब में डूबने से मौत हो गई है ये सभी कुड़ारी गांव के मौजा के फकीराना तालाब में सोमवार को लगभग 11 बजे स्नान करने और मछली मारने गए थे. घटना के बाद धवपोखर गांव एवं परिजनों के बीच कोहराम मच गया. घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी बच्चों को निकाल कर अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन चिकित्सकों ने मृत्यु की पुष्टि कर दी जिससे बाद शवों को धवपोखर गांव लाया गया. इस घटना के बाद गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. मुख्यमंत्री नितीश कुमार ने भी इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है. साथ ही चार-चार लाख रुपये की अनुग्रह राशि तुरंत देने का निर्देश दिया है.

घटना के संदर्भ में मिली जानकारी के मुताबिक परिजन धान के खेत पर काम करने के लिए गए हुए थे .उन्ही के साथ घर के आठ बच्चे भी खेलने के बहाने वहां चले गए. खेलने के दौरान ही खेतों के समीप फकीराना तालाब पर पहुंच कर तालाब में स्नान करने और मछली मारने लगे.  इसमें मृतक चार बच्चियां और एक बच्चा तालाब में उतर कर स्नान करने लगे. इसी दौरान पांच बच्चे डूब गए.

मृतकों में चार लड़कियां और एक लड़का शामिल है. जिनकी  पहचान धवपोखर के गांव के शिक्षक सुशील राम गांव की तीन बेटियां, जिसमें अनुप्रिया कुमारी 12 साल, मधु कुमारी 8 साल, अंशु प्रिया कुमारी 10 साल, जबकि उनके भाई अमरेंद्र कुमार उर्फ सुनील राम की पुत्री अपूर्वा  कुमारी 4 साल, एवम रोहतास जिले के सासाराम मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धनखड़ा गांव के बहन रिंकू देवी पति जोखू राम का 13 वर्षीय पुत्र अमन कुमार के रूप में हुई है. 


बोले थानाध्यक्ष :

इस संबंध के थानाध्यक्ष सुनीत कुमार सिंह ने बताया कि पांच बच्चों की तालाब में स्नान करने और मछली मारने के दौरान डूबने से मौत होने की सूचना मिली. जिसके बाद सूचना पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेज दिया गया है.

No comments