सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल,सुचना पर पहुंचे जिप सदस्य लल्लू पटेल..
कैमूर टॉप न्यूज़, भभुआ: दो बाइकों की टक्कर में बाइक सवार पलका गांव निवासी राहुल प्रजापति गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल युवक को इलाज हेतु सदर अस्पताल पहुंचाया गया जहां उपचार के बाद चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।घटना की सूचना पाकर सदर अस्पताल पहुंचे जिला परिषद सदस्य विकास सिंह उर्फ लल्लू पटेल घायल युवक से मिले उन्होंने घटना के संबंध मे बताया कि भभुआ प्रखंड के पलका गांव निवासी मेवा लाल प्रजापति के 25 वर्षीय पुत्र राहुल राहुल प्रजापति जो कि अपने बाइक से किसी काम से मोहनिया की तरफ जा रहा थे.इसी दौरान पीछे से एक अनियंत्रित बाइक ने टक्कर मार दिया जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया तथा दुसरा टक्कर मारने वाली बाइक भी सड़क पर अनियंत्रित होकर गिर गई जिस पर उसमें से भी एक सवाल घायल हो गए बाइक चालक मौके से भाग निकला। ग्रामीणों के द्वारा सूचना पर हमने अस्पताल पहुंचा युवक के पैर से काफी खून बह रहा है जिसको गंभीर स्थिति देखते हुए डॉक्टर ने हायर सेंटर लिए रेफर कर दिया हर तरह से परिवार के साथ हैं और युवक को बेहतर इलाज के लिए हर तरह से हर संभव मदद किया जाएगा।वही साथ में बसपा के जिला अध्यक्ष छोटेलाल राम, रवि पटेल, भभुआ विधानसभा अध्यक्ष पीतांबर राम, राम आशीष बिन्द, प्रदीप कुशवाहा, लाल बहादुर कुमार आलोक यादव सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे।
रिपोर्ट : मुबारक अली

Post a Comment