वाहन के धक्के से बाइक सवार किशोर की मौत,महिला समेत दो घायल,रेफर..
कैमूर टॉप न्यूज़,रामगढ़: रामगढ़-मोहनिया पथ स्थित पटसेरवा मोड स्थित काली मंदिर के समीप अज्ञात वाहन के चपेट में आने से बाइक पर सवार एक आठ वर्षीय किशोर की मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार एक महिला समेत दो लोग घायल हो गए. मृतक किशोर थाना क्षेत्र के पचगाई गांव निवासी मुन्ना बिंद के आठ वर्षीय पुत्र अनूप कुमार बताया जाता है. जबकि घायल थाना क्षेत्र के पचगाई गांव निवासी मुन्ना बिंद के पत्नी मंजू देवी व चैनपुर थाना क्षेत्र के परसिया गांव निवासी खर बिंद के पुत्र मनोहर बिंद बताए जाते हैं.इधर घटना के सूचना पर रेफरल अस्पताल पहुंची स्थानीय पुलिस ने किशोर की शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया.
रामगढ़ से धीरेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट

Post a Comment