बड़ी खबर: तलाब में नहाने गए डूबने से पांच बच्चों की मौत,परिजनों में मचा कोहराम..
कैमूर टॉप न्यूज़,भभुआ : जिले के करमचट थाना क्षेत्र के धवपोखर गांव में सोमवार को एक बड़ा हादसा हो गया।जहां गांव स्थित फकिराना तालाब में नहाने गए डूबने से पांच बच्चों की मौत हो गई। इस घटना की सूचना मिलते ही जो ग्रामीण जहां जिस हाल में थे वह ताल की ओर दौड़ पड़े। ग्रामीणों ने हिम्मत जुटाकर गहरे तालाब में उतरे और बारी-बारी से पांचों बच्चों को बाहर निकाला। मृतकों में शिक्षक सुशील कुमार की तीन पुत्रियां अनुप्रिया कुमारी (12 वर्ष), अंशु प्रिया कुमारी (10 वर्ष) , मधु प्रिया (8 वर्ष), शिक्षक के छोटे भाई अमरेंद्र कुमार की बेटी अपूर्वा सोनी (6 वर्ष), भगिना अमन कुमार (10 वर्ष) सासाराम थाना क्षेत्र के धनकाढ़ा के जोखू राम का पुत्र शामिल है।घटना की सूचना पाकर मौके पर करमचट थानाध्यक्ष सुनीत कुमार सिंह पहुंचे।शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भिजवाया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार सभी बच्चे घर से खेलने के लिए निकले थे लेकिन गांव स्थित फकिराना तालाब मे बच्चे नहाने लगे इसकी जानकारी परिजन को भी नहीं हो सका नहाने के क्रम में तालाब में डूबने से पांचो बच्चों की मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही मौके पर भारी भीड जुट गई ग्रामीणों ने बारी-बारी से बच्चों को तालाब से बाहर निकल गया लेकिन सभी बच्चों की मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी होते ही थाना अध्यक्ष मौके पर पहुंच गए वहीं घटना की सूचना पाकर जिला परिषद सदस्य विकास सिंह उर्फ लल्लू पटेल मौके पर पहुंचे। इधर घटना से गांव में मातम पसर गया। परिजनों करो रो रो कर बुरा हाल है। वहीं पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शवों को कब्जे में कर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया। जिला पार्षद विकास सिंह ने कहा कि यह बहुत दुखद घटना है सभी बच्चे काफी गरीब परिवार से हैं जिनके लिए आपदा के तहत सरकार से मुआवजा का मांग करता हूं।
रिपोर्ट : मुबारक अली

Post a Comment