Header Ads

कार से 100 लीटर शराब बरामद,धंधेबाज गिरफ्तार..

शराब के साथ गिरफ्तार तस्कर

कैमूर टॉप न्यूज़, भभुआ:
मोहनिया थाना क्षेत्र के पुराना चेकपोस्ट के समीप शुक्रवार को पुलिस ने एक कार से सौ लीटर शराब के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार तस्कर गाजीपुर जिले के भावरपोर थाना अंतर्गत देवचंद्रपुर गांव निवासी संतोष सिंह बताया जा रहा है।प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि यूपी से शराब की खेप लेकर शराब तस्कर बिहार आ रहा है।सुचना पर पुलिस ने मोहनिया के पुराना चेक पोस्ट के समीप पहुंच यूपी से आने वाले संदिग्ध वाहनों की वाहन चेकिंग अभियान चलाना शुरु किया इसी क्रम में एक बी 01 सीपी 8090 नंबर की एक कार को आते देख पुलिस ने उसे रुकवा कर तलाशी ली तो कर से अलग-अलग ब्रांड के कुल पांच सौ पीस शराब बरामद किया जिसकी कुल मात्रा सौ लीटर बताया जा रहा है।पुलिस ने कार से भरा शराब सहित तस्कर को गिरफ्तार कर थाने ले आई आगे की आवश्यक कारवाई करने मे जुट गई।


मुबारक अली की रिपोर्ट 



No comments