Header Ads

कैमूर:ट्रेन में छुटा यात्री का बैग को जीआरपी ने बरामद कर लौटाया,बैग में हजारों रुपये नगदी समेत लाखो के थे जेवरात..


कैमूर टॉप न्यूज़,मोहनिया :
पीडिडियू गया रेलखंड के भभुआ रोड स्टेशन पर ट्रेन में सफर के दौरान एक यात्री का बैग छूट गया था जिसमें हजारों रुपये नगदी व एक लाख के अधिक जेवरात थे जिसे जीआरपी पुलिस ने बरामद कर पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के इंग्लिश बाजार थाना क्षेत्र के नंबर एक गवर्नमेंट कालोनी निवासी नित्यानन्द वर्मन को शुक्रवार को सौफ दिया।दरअसल नित्यानंद वर्मन पिछले दिनों अपने गांव के नजदीकी स्टेशन सियालदह अजमेर से डिहरी आन सोन तक यात्रा के लिए निकले थे।जहां यात्रा पूरी करने के बाद वे ट्रेन से उतरने के दौरान अपना बैग बोगी में भूल गए जब उनको बैग का याद आया तब तक ट्रेन अपने गंतब्य की ओर रवाना हो चुकी थी।इसी क्रम में नित्यानन्द ने फौरन इसकी जानकारी डिहरी आन सोन के स्थानीय जीआरपी की पुलिस को दी।जीआरपी की पुलिस ने मामले की जानकारी फौरन भभुआ रोड की जीआरपी की पुलिस को दी।जिसके बाद जीआरपी की पुलिस ने उक्त ट्रेन के भभुआ रोड स्टेशन पर ठहराव होने के बाद बोगी में तलाशी के दौरान बैग को सकुशल बरामद कर लिया।जिसके बाद सूचना मिलते ही परिजन के साथ पहुचे नित्यानंद वर्मन को जीआरपी की पुलिस ने बैग को सकुशल वापस लौटा दिया।यात्री नित्यानन्द ने बताया कि ट्रेन में छूटे हुए पिट्ठू बैग में करीब सात हजार रुपये थे।इसके अलावा एकलाख तीस हजार रुपए के गहने के अलावे आवश्यक कागजात रखे हुए थे।जो जीआरपी द्वारा मुझे लौटा दिया गया है।
मुबारक अली की रिपोर्ट 




No comments