दुर्गावती में करणी सेना के अध्यक्ष की हत्या के विरोध में निकाला आक्रोश मार्च..
कैमूर टॉप न्यूज़,दुर्गावती : राजस्थान की राजधानी जयपुर में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या के विरोध में शुक्रवार को दुर्गावती में करणी सेना से जुड़े लोगों ने आक्रोश मार्च निकाला.आक्रोश मार्च मरहिया मोड़ से शुरू होकर जीटी रोड के रास्ते दुर्गावती स्टेशन रोड में पहुंच खत्म हुआ.आक्रोश मार्च में शामिल लोगों ने करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी के हत्यारों को फांसी की सजा देने की मांग की साथ ही उनकी हत्या के पीछे के कारणों की जांच केंद्र सरकार से करने की अपील की गई.मौके पर करणी सेना के जिला सचिव विवेक सिंह ने कहा कि गोगामेड़ी का निर्मम हत्या किया गया है। इस हत्या के पीछे के कारणों की जांच होनी चाहिए कहा की जिस तरह अपराधियों ने घटना का अंजाम दिया है.
सरकार इस घटना को लेकर त्वरित कार्रवाई करते हुए कड़ी से कड़ी अपराधियों को सजा दे।और इसके साथ ही उनके परिवार के सुरक्षा व्यवस्था के लिए सरकार पुलिस प्रशासन का मुहैया कराए.मालूम हो कि बिते 5 दिसंबर को राजस्थान के जयपुर में गोगामेड़ी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी.इसी को लेकर शुक्रवार को करणी सेना के समर्थकों ने दुर्गावती थाना अंतर्गत मरहिया मोड़ से लेकर दुर्गावती स्टेशन तक आक्रोश मार्च निकाला गया.
इस आक्रोश मार्च में कैमूर किसान जिला अध्यक्ष हरिजी सिंह , शिवम प्रताप सिंह,प्रिंस सिंह विक्की सिंह,ओम सिंह , रोशन सिंह संदीप सिंह, रौशन सिंह, प्रदीप सिंह, गोलू सिंह, सिद्धांत सिंह, विराट सिंह, राहुल बाबा, विक्की सिंह, सहित सैकड़ों करणी सैनिकों सहित अन्य लोग भी उपस्थित रहे.
रिपोर्ट : मुबारक अली





Post a Comment