Header Ads

कैमूर में अपराधियों ने एटीएम को बनाया निशाना, गैस कटर से काटकर 17 लाख रुपए लेकर हुए फरार


कैमूर टॉप न्यूज़, भभुआ :
 शनिवार की देर रात अपराधियों ने एसबीआई बैंक के एटीएम को निशाना बनाया. अपराधियों ने जिले के कुदरा थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग दो पर पुसौली मे एसबीआई के एटीएम मशीन को गैस कटर से काटा और मशीन में रखे करीब 17 लाख रुपये लेकर हुए फरार हो गए. घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल मे जुट गई वही घटना की सूचना पर पुलिस अधीक्षक ललित मोहन शर्मा घटनास्थल पहुंच कर जायजा लिया. इस घटना को लेकर एसपी ने कहा कि जल्द ही इस मामले का खुलासा कर लिया जाएगा अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु विशेष टीम का गठन किया गया है.पुलिस कई एंगल से मामले की जांच में जुटी हुई है. जल्द ही मामले की उद्वेदन किया जाएगा.

वीडियो:-


रिपोर्ट : मुबारक अली 



No comments