Header Ads

वीडियो:गैस कटर से एटीएम काट पैसे ले भागे चोर, जांच में जुटी पुलिस ..


कैमूर टॉप न्यूज़,भभुआ:
जिले के कुदरा थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग दो पर पुसौली में अज्ञात चोरों ने एसबीआई के एटीएम मशीन को गैस कटर से काट कर एटीएम में रखे रुपये लेकर हुए फरार हो गए. घटना की सूचना पर पुलिस अधीक्षक, मोहनिया अनुमंडल एसडीपीओ, कुदरा व स्थानीय थानाध्यक्ष सहित कई पुलिस अधिकारी पहुंच मामले की जांच में जुट गए. फिलहाल यहां कितने रुपयों की चोरी हुई है यह पुलिस नहीं बता पा रही है. बैंक कर्मियों के आने का इंतज़ार किया जा रहा है.
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस


इस घटना के बाद इलाके में चोरों के भय से दहशत का माहौल कायम हो गया है. लोगों का कहना है कि पुलिस जब एटीएम बचाने में असफल रही तो आम लोगों को कितनी सुरक्षा दे पाएगी?

कहते हैं पुलिस अधीक्षक : 

पुलिस अधीक्षक ललित मोहन शर्मा ने बताया की पुसौली में एसबीआई एटीएम मशीन को अज्ञात चोरों द्वारा गैस कटर से कटकर एटीएम मशीन में रखे रुपए को ले फरार हो गए है.उक्त घटना की जानकारी बैंक के अधिकारियों को दी गई है. फिलहाल एटीएम मशीन में कितने पैसा था. इसका पुष्टि नहीं हो पाई है. हालांकि पुलिस कई एंगल से मामले की जांच में जुटी हुई है. जल्द ही मामले की उद्वेदन किया जाएगा.

वीडियो :-




No comments