वीडियो : फल दुकानदार को अपराधियों ने मारी गोली,हायर सेंटर रेफर..
आनन फानन में घायल व्यवसायी को उपचार के लिए अनुमंडल अस्पताल मोहनिया पहुचाया गया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया.
कैमूर टॉप न्यूज़, भभुआ: जिले के मोहनिया शहर के स्टेशन रोड में सोमवार को अज्ञात अपराधियों ने फल व्यवसायी बशीर खान को गोली मार दिया.जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गये.घायल व्यवसायी मोहनिया शहर के वार्ड नंबर 11 के स्वर्गीय अजीज खान के 45 वर्षीय पुत्र बशीर खां बताए जाते हैं। घटना के बाद मौके पर लोगों के भीड़ इकट्ठा हो गई. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची जांच पड़ताल में जुट गई.आनन फानन में घायल व्यवसायी को उपचार के लिए अनुमंडल अस्पताल मोहनिया पहुचाया गया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार बशीर खान प्रतिदिन की तरह सोमवार की सुबह अपने फल की दुकान पर जा रहा थे। वह जैसे ही स्टेशन रोड में पहुंचे तभी अज्ञात अपराधियों ने उन्हें गोली मारकर मौके से फरार हो गए जिससे बशीर खान लहुलुहान होकर गिर गए घटना के बाद लोगों में हड़कंप मच गया लोगों की मौके पर काफी संख्या में भीड़ जुट गई आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने हालात गंभीर देख बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया बताया जाता है कि बशीर को गोली कमर के पास लगी है। फिरहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
वीडियो : -
मुबारक अली की रिपोर्ट




Post a Comment