512 बोतल शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार,कार जप्त
![]() |
| कार की डिग्गी से भरा शराब |
कैमूर टॉप न्यूज़, भभुआ: रामगढ़ मोहनिया पथ पर भरखर काली माता मंदिर के समीप से पुलिस ने कार से 512 बोतल शराब के साथ दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है.गिरफ्तार शराब तस्करों में हरियाणा के भिवानी जिले के गुजरानी चौक थाना क्षेत्र के रेवाड़ी खेड़ा गांव निवासी राकेश कुमार एवं दूसरा रोहतक जिले के रोहतक सदर थाना क्षेत्र के कहानी गांव निवासी रविंद्र कुमार बताए जा रहे हैं.
![]() |
| शराब के साथ गिरफ्तार तस्कर |
प्राप्त जानकारी के अनुसार मोहनियां थाने की पुलिस को गुप्त सूचना के तहत जानकारी मिली कि यूपी से शराब की खेप लेकर दो शराब तस्कर कार में छुपाकर रामगढ़ मोहनिया पथ के रास्ते से आ रहे हैं.सुचना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए भरखर काली माता मंदिर के समीप पहुचकर रामगढ़ की तरफ से आने वाले सभी संदिग्ध वाहनों का चेकिंग अभियान चलाना शुरु किया. इसी क्रम में एक डीएल 3 सीसीसी 3681 नंबर की एक कार आते हुए देखाई दिया.जिसे पुलिस ने रुककर तलाशी ली गई तो उक्त कार से अलग-अलग ब्रांड के 512 बोतल शराब बरामद की गई.इस दौरान पुलिस ने कार मे सवार दो शराब तस्करों गिरफ्तार कर लिया.
कहते है थानाध्यक्ष
एक कार से 512 बोतल शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है.आगे की कार्रवाई की जा रही है.
लल्लन कुमार,
थानाध्यक्ष,मोहनिया
रिपोर्ट : मुबारक अली





Post a Comment