मोहनियां में कार से 81 लीटर शराब बरामद,दो धंधेबाज गिरफ्तार..
रेलवे ओवरब्रिज के समीप एंटी लिंकर टाक्स फोर्स एवं पुलिस ने एक कार से 81 लीटर शराब के साथ दो तस्करों को किया गिरफ्तार.
![]() |
| शराब के साथ गिरफ्तार तस्कर |
![]() |
| थाने में जप्त कार |
प्राप्त जानकारी के अनुसार एसपी ललित मोहन शर्मा के निर्देश पर मोहनियां पुलिस द्वारा जीटी रोड पर डढवा के पास जांच अभियान चलाया जा रहा था. इसी क्रम में एक स्विफ्ट डिजार कार यूपी से आते हुए दिखाई दी. नजदीक आने पर पुलिस ने रोक लिया रोककर तलाशी ली तो कार के अंदर 81 लीटर शराब बरामद हुआ। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कार मे सवार दो शराब तस्करों को गिरफ्तार कर लिया.पुलिस ने शराब व कार को जब्त कर ली तथा शराब तस्करो को गिरफ्तार कर थाने ले आई। आगे की आवश्यक कार्रवाई करने में जुट गई है.
रिपोर्ट : मुबारक अली





Post a Comment