Header Ads

ढड़़हर पंचायत के प्रभारी मुखिया ने ग्रामीणों के साथ की बैठक..

प्रभारी मुखिया मनोज राजभर ने कहा कि पदभार जो कि मुखिया के रूप में मुझे मिला है मैं इसके दायित्व का निर्वहन पूर्ण ईमानदारी और सत्य निष्ठा से करूंगा.


कैमूर टॉप न्यूज़,दुर्गावती : प्रखंड क्षेत्र के कुड़ारी पंचायत भवन पर मंगलवार को प्रभारी मुखिया मनोज राजभर की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित किया गया.बैठक में पंचायत के सैकड़ो जनता मौजूद रहे। इस दौरान प्रभारी मुखिया मनोज राजभर ने कहा कि पदभार जो कि मुखिया के रूप में मुझे मिला है मैं इसके दायित्व का निर्वहन पूर्ण ईमानदारी और सत्य निष्ठा से करूंगा.उन्होंने कहा मेरे जीवन का एक ही लक्ष्य है पंचायत का विकास करना। मैं पंचायत के युवाओं से कहना चाहता हूं की वह अपना लक्ष्य निर्धारित करते हुए चलें और उसे लक्ष्य के प्रति अपनी पूर्ण श्रद्धा पूर्ण श्रम संयोजित करें। साथ ही मेरा पूर्ण प्रयास रहेगा की मैं युवाओं के रोजगार और स्वरोजगार के लिए ज्यादा से ज्यादा प्रयास करूं।कहा मुखिया का पदभार उन तमाम दलितों पिछड़ों वंचितों और शोषितों के लिए उपहार के रूप में है.दरअसल ढङहर पंचायत के मुखिया प्यारे पासवान एक केश के मामले में दो-तीन माह से पंचायत से गायब चल रहे हैं.लंबे समय से गायब रहने के कारण पंचायत के उप मुखिया मनोज राजभर को पंचायती राज विभाग द्वारा मुखिया का पदभार सौंपा गया है.उप मुखिया मनोज राजभर को प्रभारी मुखिया का जिम्मेदारी मिलने के बाद के पहली बार कुड़री पंचायत भवन पर ग्रामीणों के साथ बैठक किया। मौके पर सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे.

रिपोर्ट : मुबारक अली 



No comments