Header Ads

वीडियो : एसबीआई एटीएम लूट कांड का सीसीटीवी फुटेज आया सामने, कैमूर पुलिस ने जारी की फुटेज..


एसबीआई का एटीएम गैस कटर से काट अज्ञात अपराधियों ने एटीएम में रखे 17 लाख रुपये चुरा लिए थे. मामले में सीसीटीवी फुटेज सामने आया है.जिसके आधार पर पुलिस जांच को आगे बढ़ा रही है. 

कैमूर टॉप न्यूज़, भभुआ :
बीते रविवार को कुदरा थाना क्षेत्र के एनएच दो स्थित पुसौली में एसबीआई का एटीएम गैस कटर से काट अज्ञात अपराधियों ने एटीएम में रखे 17 लाख रुपये चुरा लिए थे. मामले में सीसीटीवी फुटेज सामने आया है.जिसके आधार पर पुलिस जांच को आगे बढ़ा रही है. हालांकि पुलिस अभी तक इस मामले में किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है. 
आप भी देखिए सीसीटीवी फुटेज  :-




दरअसल, रविवार की रात लगभग 2:00 बजे के बाद जिले के कुदरा थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच दो पर स्थित पुसौली एसबीआई एटीएम में रात के अंधेरे का फायदा उठाकर अज्ञात अपराधियों द्वारा एटीएम को गैस कटर से काटकर उसमें रखे 17 लाख रुपये लेकर फरार हो गए. सीसीटीवी फुटेज में भी यह बात साफ तौर पर दिखाई दे रही है.

पुलिस को आशंका है कि पेशेवर गिरोह ने ही इस घटना को अंजाम दिया है. क्योंकि गैस कटर से काटते समय नोट ना जले इसलिए पानी भी डालते दिखाई दे रहे हैं. 

माना जा रहा है कि जीटी रोड के दक्षिणी किनारे पुसौली बाजार के पास ही एटीएम 24 घंटे बिना गार्ड के संचालित रहता था. जिसका फायदा चोरों ने बखूबी उठाया. यह सड़क कैमूर जिले को रोहतास आरा जिले से होते हुए पटना जोड़ती है. जिस कारण इस रोड पर आवाजाही गाड़ियों की 24 घंटे रहती है. ऐसे मेंसोचने वाली बात यह भी है कि इतनी व्यस्त सड़क और बाजार में चोरों ने एटीएम को कैसे निशाना बनाया? 


कहते हैं एसपी :

मामले की छानबीन की जा रही है सीसीटीवी फुटेज को भी अच्छी तरीके से खंगाला जा रहा है जल्द ही पुलिस इस मामले को सुलझा लेगी.

ललित मोहन शर्मा
एसपी, कैमूर



No comments