Header Ads

वीडियो : जगजीवन स्टेडियम में ओपन कैमूर किंग टेस्ट प्रतियोगिता का हुआ आयोजन:निरंतर अभ्यास व कड़ी मेहनत और लगन से मिलती है सफलता:विकास सिंह

प्रथम स्थान प्राप्त होने पर लैपटाप देते जिप सदस्य 

कैमूर टॉप न्यूज़, भभुआ: 
रविवार को भभुआ शहर के जगजीवन स्टेडियम में ओपन कैमूर किंग टेस्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.इस प्रतियोगिता में हजारों बच्चों ने भाग लिया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिला परिषद सदस्य कैमूर भभुआ विकास सिंह उर्फ लल्लू पटेल मौजूद रहे.उन्होंने बताया कि भभुआ शहर के अली सर के द्वारा यह ओपन कैमूर किंग टेस्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.जिसमें कैमूर जिलों के विभिन्न गाँवों से हजारों बच्चों ने भाग लिया.इसमें हाई स्कूल प्लस के 1012 बच्चे मौजूद थे प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को पुरस्कार में लैपटॉप,द्वितीय बच्चे को पुरस्कार में मोबाइल फोन व तृतीय पुरस्कार शील्ड रखा गया था. निर्धारित समय पर जगजीवन स्टेडियम में टेस्ट कराया गया जिसमें प्रथम स्थान विजेता महाबली कुमार पिता छोटू बिन्द ग्राम बहेरी और दूसरे स्थान पर इंदल कुमार पिता छोटे लाल यादव ग्राम लेदरी चाँद व तृतीय स्थान पर क्रांति कुमारी पिता अशोक सिंह यादव भभभुआ वार्ड नंबर 25 रहे. इस दौरान मुख्य अतिथि जिला पार्षद विकास सिंह उर्फ लल्लू पटेल ने कहाँ की इस तरह के आयोजनों से छात्र-छात्राओं की प्रतिभा निखरेगी और इस तरह का कार्यक्रम लगातार पंचायत स्तर पर भी चलाया जाएगा व प्रखंड स्तर से लेकर जिला स्तर तक प्रोग्राम कराया जाएगा जिससे विजेता विजेता बनने के लिए छात्र-छात्राओं में प्रतिस्पर्धा होगी और उनका उनके टैलेंट मे खुलकर उभर आएगा बहुत ऐसे गरीब छात्र हैं जिनके मां-बाप मजदूरी करके भी अपने बच्चों को पढ़ा रहे हैं गरीब से गरीब छात्रों को भी प्रतिभा को दिखाने का अवसर मिलेगा इस तरह मैं कैमूर में शिक्षा की एक अलग जगाने के लिए चला हूँ इस तरह के आयोजनों से काफी छात्र-छात्राओं मैं उत्साह है.आज जगजीवन स्टेडियम में हजारों छात्र-छात्राओं ने इस कार्यक्रम में भाग लेकर अपनी प्रतिभा को दिखाया.फर्स्ट प्राइज महाबली कुमार को जिला परिषद सदस्य विकास सिंह उर्फ लल्लू पटेल ने अपने हाथों से देकर पुरस्कृत किया वही दूसरा पुरस्कार इंदल कुमार को डीसीएलआर भभुआ ने सम्मानित किया.
छात्र छात्रों को संबोधित करते जिप सदस्य 

तृतीय पुरस्कार क्रांति कुमारी को रामगढ़ प्रखंड के सिसौड़ा पंचायत के मुखिया प्रदीप सिंह कुशवाहा ने सम्मानित किया पुरस्कार वितरण के बाद संबोधन में विकास की उर्फ लालू पटेल ने कहा कि इससे मायूस नहीं होना है आप लोग निरंतर प्रयास करते रहिए आने वाले समय में इस तरह का आयोजन में बढ़-चढ़कर भाग लीजिए आप लोगों के उज्जवल भविष्य की शुभकामना देता हूं! जीवन में कड़ी मेहनत और लगन से प्रत्येक क्षेत्र में सफलता पाया जा सकता है.इस मौके पर कोचिंग के संचालक अली सर बृजेश कुमार रशीद अली दिलीप कुमार नगर के पूर्व उपसभापति अमजद अली शाहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे.

वीडियो :-


मुबारक अली  व विशाल कुमार की रिपोर्ट 



No comments