Header Ads

वीडियो : वाहन के धक्के से बाइक सवार युवक की मौत,परिजनों में मचा कोहराम..


कैमूर टॉप न्यूज़, भभुआ:
मोहनिया - बक्सर पथ स्थित पजराव गांव के समीप ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार की दर्दनाक मौत हो गई है.घटना के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन लेकर घटनास्थल से फरार हो गया. जबकि घटना की सूचना पर पहुंची नुआंव पुलिस ने शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी.मृतक युवक के पहचान बक्सर जिले के सिमरी थाना क्षेत्र के सिमरी गांव निवासी राहुल कुमार बताया जाता है. 


उक्त मामले में जानकारी देते हुए नुआंव थाना अध्यक्ष सुहैल अहमद ने बताया कि पजराव गांव के समीप एक वाहन के धक्के से बाइक सवार युवक की मौत हो गई है. मृतक बक्सर जिले के सिमरी थाना क्षेत्र के सिमरी गांव निवासी राहुल कुमार बताया जाता है. शव को कब्जे में ले आगे की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.

हालाकि खबर लिखे जाने तक मृतक युवक कहा से कहा जा रहा था इसकी जानकारी नहीं हो पाई है.

विडियो :-




No comments