धान की कटनी करने जाने के दौरान जंगली सियार के हमले में दो महिला समेत तीन घायल..
धान की कटनी करने जा रही है दो महिला सहित तीन सियार ने हमला कर दिया. सदर अस्पताल में एक महिला की इलाज जारी.
घायल महिला के सदर अस्पताल में इलाज जारी
कैमूर टॉप न्यूज़, भभुआ: खेत में धान की कटनी कर रही दो महिला सहित तीन लोगों को जंगली सियार ने हमला कर काट कर लिया.घटना में तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. दो लोगो का जिले के चैनपुर में चल रहा इलाज चल रहा है.जबकि एक महिला को बेहतर इलाज के लिए भभुआ सदर अस्पताल लाया गया. सदर अस्पताल के चिकित्सक द्वारा घायल महिला को प्राथमिक उपचार किया गया.पूरा घटना जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के इसापुर गांव के सिवान का है.
घायलों में चैनपुर थाना क्षेत्र के इसापुर गांव निवासी बीरेंद्र कुमार की 35 वर्षीय पत्नी रजनी देवी, मुन्नू बिंद की 40 वर्षीय पत्नी पन्ना देवी व नौघाड़ा गांव निवासी बताया जाता है. सदर अस्पताल में इलाज कराने आई रजनी देवी की सास फूला कुंवर ने बताया कि इसापुर गांव के सिवान में बहुत से लोग धान की कटनी कर रहे थे,तभी धान के खेत में पहले से छिपकर बैठा जंगली सियार ने मेरी पतोह पर हमला कर दिया.हम लोग बगल धान काट रहे लोगों ने सोर गुल की आवाज़ सुना तो इसे बचाने के लिए उसके पास गए.जहां सियार ने पन्ना देवी और एक आदमी पर हमला कर दिया. जिसके बाद सभी धान काट रहे लोगों ने लाठी डंडा लेकर सियार को मारने के लिए दौड़े तब सियार भाग निकला और इन सभी की जान बच गई.
घटना के बाद इलाज के लिए सभी को चैनपुर पीएचसी ले जाया गया. जहां दो लोगों का इलाज चल रहा है, वहीं मेरी पतोह जो सियार के काटने से ज्यादा जख्मी हो गई है.जिसका इलाज करने के बाद बेहतर इलाज के लिए भभुआ सदर अस्पताल में रेफर कर दिया जहां चिकित्सक द्वारा भर्ती कर महिला का इलाज किया जा रहा है.
भभुआ से विशाल कुमार की रिपोर्ट




Post a Comment