जेल से सजा काट कर आया आरोपी ने लडकी के पिता को मारपीट कर किया घायल, सदर अस्पताल में भर्ती..
पूर्व के दुष्कर्म के मामले में जेल से सजा काट कर आया आरोपी ने लडकी के पीता को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया है.
कैमूर टॉप न्यूज़, भभुआ : थाना क्षेत्र के भदारी एव इसिया गांव के बीच फकीरा बाबा के पास पूर्व के दुष्कर्म के मामले में जेल से सजा काट कर आया आरोपी ने लडकी के पीता को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया है. घायल व्यक्ति का भभुआ सदर अस्पताल में चिकित्सक द्वारा भर्ती कर इलाज किया जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक पीढ़ित घायल भभुआ थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी स्वर्गीय रामजनम माली का 50 वर्षीय पुत्र नंदू माली बताया जाता है, जहां घायल नंदू माली ने जानकारी देते हुए बताया कि पूर्व में गांव ही के बजरंगी सिंह और भरत सिंह द्वारा मेरी लड़की के साथ दुष्कर्म किया गया था,इस मामले में आरोपी जेल भी गया था,लेकिन जेल से छूटने के बाद आया है तभी से मुझे मारने के लिए खोज रहा था. आज जब मै फूल बेचने के लिए अपने गांव से मनिहारी गांव जा रहा था तभी बजरंगी सिंह और भरत सिंह भान सिंह आए और मुझे लाठी डंडा और लोहा के रड से मारपीट कर घायल कर मेरा दोनो पैर की हड्डी तोड़ दिया और शरीर पर भी लाठी डंडा से बेरहमी रूप से मारकर घायल कर दिया.और फरार हो गए किसके इलाज के लिए परिजन द्वारा भभुआ के सदर अस्पताल में लाया गया वहीं चिकित्सक द्वारा भर्ती कर घायल व्यक्ति का इलाज किया जा रहा है.
घटना के सूचना पाकर मौके पर सदर अस्पताल पहुंची 112 की पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है, और घायल की पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है, घायल ने दोषियों पर कड़ी कार्यवाई की मांग किया है।




Post a Comment