Header Ads

कैमूर डीएम ने पेश की मिशाल, सरकारी अस्पताल में कराई पत्नी की डिलीवरी,सर्जरी से हुआ बच्चा स्वस्थ

जिले में संस्थागत प्रवस को बढ़ावा देने व व्यवस्था के प्रति आम जनों का विश्वास बढ़ाने के साथ जागरुक करने के लिए ऐसा किया. डीएम सावन कुमार ने अपनी पत्नी बबली आनंद का मंगलवार को भभुआ सदर अस्पताल में प्रवस सर्जरी से करा मिसाल पेश की है.उनको पुत्र की प्राप्ति हुई.
कैमूर टॉप न्यूज़, भभुआ:
अक्सर लोग अपने इलाज के लिए सरकारी की बजाय प्राइवेट अस्पताल में जाना पसंद करते हैं। ऐसे में कैमूर के डीएम अपनी पत्नी की डिलीवरी सरकारी अस्पताल में कराना सराहनीय है।कैमूर डीएम सावन कुमार ने अपनी पत्नी की डिलीवरी सरकारी अस्पताल में कराई, ताकि लोग सरकारी अस्पतालों का इस्तेमाल करें। उन्होंने जिले में संस्थागत प्रवस को बढ़ावा देने व व्यवस्था के प्रति आम जनों का विश्वास बढ़ाने के साथ जागरुक करने के लिए ऐसा किया। डीएम सावन कुमार ने अपनी पत्नी बबली आनंद का मंगलवार को भभुआ सदर अस्पताल में प्रवस सर्जरी से करा मिसाल पेश की है।उनको पुत्र की प्राप्ति हुई.मंगलवार के दिन कैमूर जिले में एक बेहतर व सराहनीय जिले वासियों को मजबूती के साथ कैमूर डीएम सावन कुमार ने विश्वास दिलाया कि कैमूर का सदर अस्पताल चिकित्सा व्यवस्था के मामले में ठीक है और लोग सदर अस्पताल में पहुंचकर अपना इलाज कराये। उन्हें कहीं और जाने की जरूरत नहीं है। सदर अस्पताल में सरकार की तरफ से हर सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। ताकि मरीजों को किसी भी तरह की परेशानियों का सामना न करना पड़े।
अपने नवजात पुत्र के साथ डीएम सावन कुमार 

अक्सर देखा जाता है कि बड़े-बड़े वरीय अधिकारी अपने परिवार का इलाज करवाने के लिए नामी गिरामी अस्पताल की ओर जाते हैं। ऐसे में अधिकारी बड़े-बड़े शहरों में संचालित हो रहा प्राइवेट हॉस्पिटल में जाते हैं और परिजनों का इलाज करवाते हैं। लेकिन मंगलवार को कैमूर डीएम सावन कुमार ने इन सारी चीजों को पीछे छोड़ते हुए कैमूर के सदर अस्पताल में पहुंचे और अपनी पत्नी का प्रसव करवाया। इस दौरान डीएम के पत्नी का सर्जरी हुआ और उन्हें पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई सदर अस्पताल में सर्जरी पूरी तरह सफल रहा। सदर अस्पताल में डॉ. किरण सिंह, डॉ. मधु यादव, डॉ. अर्चना द्विवेदी, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. महताब आलम, डॉ. अरविंद कुमार, स्टॉफ शिव शंकर, अशोक कुमार, अनीता कनौजिया, सुषमा कुमारी की टीम ने सिजेरियन ऑपरेशन कर प्रसव कराया।इस दौरान सदर अस्पताल में डीएम के अलावा डीएस डॉ. विनोद कुमार सिंह, डीपीएम ऋषिकेश जायसवाल, अस्पताल प्रबंधक शैलेन्द्र कुमार भी थे। डीएम ने कहा कि संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने और सरकारी अस्पतालों को ले आमजनों के मन बैठे भ्रम को दूर करने के लिए उन्होंने अपनी पत्नी का सिजेरियन ऑपरेशन से सदर अस्पताल में प्रसव कराया है।उनका कहना था कि लोग यह सोंचते हैं कि वरीय अधिकारी सरकारी अस्पताल में इलाज नहीं कराते हैं। क्योंकि यहां की व्यवस्था ठीक नहीं होती। लेकिन, डीएम ने पत्नी का प्रसव सरकारी अस्पताल में कराकर ऐसी सोंच रखने वालों को संदेश दिया कि यहां सब कुछ ठीक है, आप अपने घर की महिलाओं का संस्थागत प्रसव करा सकते हैं.

कैमूर टॉप न्यूज़ परिवार की तरफ से कैमूर डीएम को पुत्र रत्न प्राप्ति की ढेर सारी शुभकामनाएं एवम बधाई..

रिपोर्ट : मुबारक अली  




No comments