Header Ads

भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री वेद व्यास चौबे का हुआ भव्य स्वागत..

प्रदेश मंत्री वेद प्रकाश चौबे को स्वागत करते कार्यकर्त्ता 

कैमूर टॉप न्यूज़,
भभुआ :
भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री वेद व्यास चौबे के शुक्रवार को मोहनिया शहर में प्रथम आगमन पर कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया.मोहनियाँ चान्दनी चौक पर वेद व्यास ने महावीर मंदिर एवं अम्बेडकर जी के प्रांगण में माला चढाकर दर्शन कर आशीर्वाद लिया.

बता दे की भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश कार्य समिति का गठन हुआ जिसमे कैमुर के लाल वेद ब्यास चौबे को प्रदेश युवा मोर्चा मंत्री बनाया गया.उनके पहली बार अपने गृह जिला कैमुर मे आगमन पर स्वागत किया गया.मोहनिया पहुंचने पर भाजयुमों जिला अध्यक्ष जगदानन्द कुशवाहा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रदेश मंत्री का माल्यार्पण कर स्मृति चिन्ह प्रदान किया. 


इस दौरान जिला अध्यक्ष मनोज जायसवाल, जिला परिषद एवं भाजपा नेत्री गिता पासी, भाजयुमों जिला अध्यक्ष जगदानन्द कुशवाहा, प्रवक्ता नागेन्द्र जयसवाल, महामंत्री विकाश पांडे, मिडिया प्रभारी प्रमोद सिंह, चन्दन तिवारी, सरद श्रवास्तव ,विनोद टाइगर, शक्ति सिंह, संदीप सिंह, अन्य लोग उपस्थित रहे।

रिपोर्ट : मुबारक अली 



No comments