Header Ads

विडिओ : अज्ञात वाहन के चपेट में आने से युवक की हुई मौत, परिजनों का रो रो कर बुरा हाल..


कैमूर टॉप न्यूज़ , भभुआ :
जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र के भरखर रोड के समीप अज्ञात वाहन एक युवक की मौत शव की सूचना पर पहुची मोहनिया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेज दिया .मृतक का पहचान जिले के  कुछीला थाना क्षेत्र अंतर्गत चौबेपुर गांव निवासी स्वर्गीय शिवनारायण राम के पुत्र गोबिंद राम उम्र 20 की रूप में हुई है. घटना की सुचना मृतक के पॉकेट से आधार कार्ड के माध्यम से मृतक के परिजनों को सूचना दिया गया .


इधर, भभुआ सदर अस्पताल पहुचे  कोटा पंचायत समिति सदस्य सुनील सिंह ने बताया कि  मृतक अपने घर से चार रोज पहले निकला हुआ था, जो सिसोड़ा  एक राइस मिल पर अपने जीजा के साथ पोलदारी का काम करता था.बीते तीन दिसंबर को सुबह अपने गाव  चौबेपुर के लिए निकला था. कल शाम को मोहनिया पुलिस को  भरखर गाव के समीप सिवान के पास रेलवे ट्रैक से एक शव  मिला .शव के जेब में पड़े आधार कार्ड के आधार पर उनके परिजनों को मोहनिया पुलिस थाने द्वारा सूचना दी गई.परिजनों के द्वारा शव का शीनाख्त किया गया.

मोहनिया पुलिस द्वारा पंचनामा के बाद गुरुवार की  सुबह भभुआ सदर अस्पताल में  पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौपा गया . घटना के संदर्भ में पोस्टमार्टम जांच रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट हो पाएगा की मौत कैसे हुई है.इस घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

विडिओ :- 

भभुआ से विशाल कुमार की रिपोर्ट 



No comments