Header Ads

आगमी नौ दिसम्बर को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत कि तैयारी में जुटे न्यायिक अधिकारी, हर मामले का होगा निपटारा..


कैमूर टॉप न्यूज़, भभुआ 
: आगमी नौ दिसंबर को लगने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी को लेकर न्यायिक अधिकारी जुट गए है.बुधवार को व्यवहार न्यायालय भभुआ में पहुंचे जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव शहरयार मोहम्मद अफजल व अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम संदीप कुमार ने व्यवहार न्यायालय के सभी कार्यालयों का जायजा लिए.तथा मनोज कुमार प्रभारी प्रशासन अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय, सुभाष कुमार मुंसिफ, एसडीजेएम आलोक रंजन, न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी सुदीप पाण्डेय से बातचित कर राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने पर विचार विमर्श किए. 


मीडिया से बात करते हुऐ जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव ने बताया कि आगामी नौ दिसंबर को लगने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर जिला जज साहब के निर्देश पर यहां हमलोग भभुआ में पहुंचे हैं.यहां के सभी न्यायिक अधिकारियों से बातचीत हुई हैं.सभी कार्यालयों का हमलोग निरीक्षण किए जहां सभी विधि व्यवस्था ठीक है.हम यहां के सभी अधिवक्ताओं से निवेदन करेंगे कि आप लोग भी अपने माओवाकिल को जागरूक करें तथा नौ दिसंबर को लगने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत में पहुंचे.जहां सुलहनीय सभी मामलों का निपटारा किया जाएगा.इन मामलों में मुकदमा पूर्व वाद, सुलहनिय आपराधिक वाद, एन आई एक्ट धारा 138 वाद, बैंक ऋण वसूली वाद, मोटर दुर्घटना वाद, न्यायधिकरण वाद, वैवाहिक वाद, भूमि अधिग्रहण मामले, राजस्व मामले, टेलीफोन बीएसएनएल मामले, विद्युत तथा पानी बिल संबंधित विवाद समेत कई सुलहनिया मामले है.


उन्होंने कहा कि अगर सुनहनीय मामले में किसी को नोटिस नहीं भी मिला है तो भी आप राष्ट्रीय लोक अदालत में आ सकते हैं.इस मौके पर संघ के सचिव चंद्रशेखर सिंह, अधिवक्ता सियाराम राम, अरूण सिंह, नरेंद्र कुमार, हुस्ना बनो, उदय प्रताप सिंह, जगमोहन सिंह तथा नजीर प्रेमचंद्र लाल मौजूद थे.

भभुआ से विशाल कुमार की रिपोर्ट 



No comments