करणी सेना के अध्यक्ष की हत्या के विरोध में निकाला गया आक्रोश मार्च..
कैमूर टॉप न्यूज़, भभुआ: राजस्थान की राजधानी जयपुर में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की गोली मारकर अपराधियों ने हत्या कर दी इस घटना के विरोध में बुधवार को कैमूर जिले के भभुआ शहर में करणी सेना से जुड़े लोगों ने आक्रोश मार्च निकाला.आक्रोश मार्च भभुआ के नगर पालिका मैदान से शुरू होकर एकता चौक पर खत्म हुआ.
इस दौरान सुखदेव सिंह गोगामेड़ी जी अमर रहे और राजस्थान प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई.मौके पर कैमूर राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष प्रिंस सिंह ने कहा कि यह हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी का निर्मम हत्या किया गया है.मैं सरकार से मांग करता हूं कि जिस तरह अपराधियों ने घटना का अंजाम दिया है। सरकार इस घटना को लेकर त्वरित कार्रवाई करते हुए कड़ी से कड़ी अपराधियों को सजा दे, और इसके साथ ही उनके परिवार के सुरक्षा व्यवस्था के लिए सरकार पुलिस प्रशासन का मुहैया कराए यह सरकार की जिम्मेदारी है.इसी के विरोध में आज करणी सेना के नेतृत्व में क्षत्रिय समाज द्वारा आक्रोश मार्च निकाला गया है ताकि सरकार जल्द एक्शन लेकर मामले की जांच कर कड़ी कार्रवाई कर सके.
मौके पर डुमरैठ पंचायत मुखिया प्रमोद सिंह, युवा शक्ति प्रमुख अजीत पटेल, करणी सेना जिला अध्यक्ष विवेक सिंह, राजपा नेता शैलेंद्र सिंह राठौर, राजपा प्रदेश युवा अध्यक्ष प्रिंस सिंह, विश्व हिंदू परिषद नेता अमित टिंकल, करणी सेना कुदरा प्रखंड अध्यक्ष रौशन सिंह, समाजसेवी अमरेश सिंह, करणी सैनिक पुनित सिंह, सुभम सिंह रवीश सिंह सहित सैकड़ों के संख्या लोग मौजूद रहे।
रिपोर्ट : मुबारक अली




Post a Comment