Header Ads

दर्दनाक हादसा:ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार मां की मौत,पुत्र घायल..

मायके में अपने भाई के श्राद्ध क्रम में गई हुई थी.जहां शुक्रवार को बाइक से पुत्र के साथ अपने जेवरी घर लौट रहे थे वे अभी हाईवे पर मुठानी के समीप पहुंचे थे,की अनियंत्रित एक ट्रक ने पीछे से बाइक मे टक्कर मार दिया.

सूचना पर सदर अस्पताल में पहुंचे जिप सदस्य विकास सिंह उर्फ लल्लू पटेल 
  • ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौत
  • घटना में मृतक के बेटा घायल ,इलाज जारी
  • घटना के सूचना पर सदर अस्पताल पहुंचे जिप सदस्य 
  • मौत की खबर सुनते ही परिजनों में मचा कोहराम
कैमूर टॉप न्यूज़, भभुआ : जिले के मोहनियां थाना क्षेत्र के मुठानी के पास शुक्रवार को ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार एक महिला की घटनास्थल पर मौत हो गई जबकि बाइक चला रहे उनके पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया.मृतक महिला विद्यासागर सिंह की 55 वर्षीय पत्नी सरस्वती देवी व घायल उनके बेटा पप्पू सिंह ग्राम जेवरी थाना दुर्गावती जिला कैमूर के निवासी बताए गए हैं.
मृतक महिला का फाइल फोटो 

घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भेज दिया.सुचना पाकर सदर अस्पताल पहुंचे जिला परिषद सदस्य भभुआ विकास सिंह उर्फ लल्लु पटेल मृतक के परिजनों से मिले ढाढस बढाया.

प्राप्त जानकारी के अनुसार दुर्गावती प्रखंड के जेवरी गांव निवासी विद्यासागर सिंह की पत्नी सरस्वती देवी अपने पुत्र पप्पू सिंह के साथ करगहर थाना अंतर्गत माति गांव में बीते दिन अपने मायके में अपने भाई के श्राद्ध क्रम में गई हुई थी.जहां शुक्रवार को बाइक से पुत्र के साथ अपने जेवरी घर लौट रहे थे वे अभी हाईवे पर मुठानी के समीप पहुंचे थे,की अनियंत्रित एक ट्रक ने पीछे से बाइक मे टक्कर मार दिया.घटना में सरस्वती देवी की मौके पर ही  मृत्यु हो गई और पुत्र पप्पू सिंह घायल हो गए. घटना के बाद लोगों की मौके पर भीड़ जुट गई सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची आनन फानन में घायल पुत्र पप्पू सिंह को मोहनिया अस्पताल में भर्ती कराया गया.वही पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया.

मुबारक अली की रिपोर्ट 




No comments