दिव्यांग खेल प्रतियोगिता का आयोजन,जिला पार्षद विकास ने कहा दिव्यांगों में भी भरी है कूट-कूट कर प्रतिभाएं
दौड़ प्रतियोगिता अंडर 14 से अंडर 20 बालक वर्ग 100 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान उमाशंकर यादव,द्वितीय स्थान अनुज कुमार,तृतीय स्थान जीतन कुमार प्राप्त किया ,इसी वर्ग में मानसिक दिब्यांक बंटी तिवारी को प्रथम स्थान प्राप्त किया.
कैमूर टॉप न्यूज़,भभुआ : शहर के जगजीवन स्टेडियम में कला संस्कृति एव युवा विभाग,राज्य खेल प्राधिकरण व जिला प्रशासन कैमुर के संयुक्त तत्वाधान में शुक्रवार को जिला स्तरीय दिब्यांग ओपेन ट्रायल प्रतियोगिता 2023-24 का आयोजन किया गया.इस प्रतियोगिता में विभिन्न प्रखंडों के दिव्यांगों ने बढ़ चढ़कर उत्साह के साथ प्रतिभाग किया.
इस कार्यक्रम का उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा कैमूर ओम प्रकाश कुमार के उपस्थिति में मुख्य अतिथि के रूप में जिला परिषद सदस्य भभुआ विकास सिंह लल्लू पटेल ने दीप प्रज्वलित कर दिब्यांग खेल प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन किया।विशिष्ट अतिथि राजन कुमार,जितेंद्र यादव,जिला सचिव पीडब्ल्यूडी सर्वजीत कुमार,विजय प्रजापति,कबीर अली मौजूद रहे.मंच का संचालन उदय शंकर राय ने किया. इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला परिषद सदस्य विकास सिंह उर्फ लल्लू पटेल ने कहा कि दिव्यांग बच्चों में भी कूट-कूट कर प्रतिभाएं भरी हुई है.खेलकूद द्वारा बच्चों में आत्म सम्मान एवं भाईचारे की भावना का विकास होता है दिव्यांग बच्चों की क्षमता को हमें विकसित करना होगा उनके भीतर छिपी हुई क्षमता को परख उनका विकास करना होगा.
दौड़ प्रतियोगिता अंडर 14 से अंडर 20 बालक वर्ग 100 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान उमाशंकर यादव,द्वितीय स्थान अनुज कुमार,तृतीय स्थान जीतन कुमार प्राप्त किया ,इसी वर्ग में मानसिक दिब्यांक बंटी तिवारी को प्रथम स्थान प्राप्त किया. वही बालिका वर्ग में आंखसे दिब्यांक सोनी कुमारी प्रथम,मुख बधीर से दिब्यांक माया कुमारी को प्रथम स्थान प्राप्त किया, साथ ही अन्दर 21 से अंदर 30 वर्ष बालक वर्ग हाथ से दिब्यांग 100 मीटर दौड़ में पिंटू कुमार को प्रथम स्थान मिला द्वितीय स्थान अनिल कुमार रहे वही इसी ग्रुप आंख से दिब्यांक ,धनंजय कुमार को प्रथम,प्रीतम कुमार द्वितीय ,सत्यय कुमार को तृतीय स्थान प्राप्त किया.सभी विजेता प्रतिभागियों को मेंडल,प्रमाण प्रत्र देकर सम्मानित किया गया.इस खेल में टेक्निकल पदाधिकारी विजय कुमार पाल,कन्हैया जी,उदय पांडेय, अरुण कुमार, डा तुलसी प्रसाद सिंह,दिलीप कुमार पटेल,शौकत अली गद्दी,रमेश पटेल, ओम प्रकाश राम,एकता कुमारी,पप्पू कुमार,उमेश कुमार,इम्तियाज अली,योगेंद्र सिंह आदि मौजूद थे.
रिपोर्ट : मुबारक अली






Post a Comment