मृतक के परिजनों से मिली विधायक संगीता,बंधाया ढाढस हर संभव मदद का दिया भरोसा
कैमूर टॉप न्यूज़,मोहनियां : अपराधियों की गोली से घायल मोहनियां शहर के वार्ड 11 निवासी मो बसीर खान की इलाज के दौरान मौत के बाद मातमपुर्सी में बुधवार को मोहनिया विधायक संगीता कुमारी परिजनों से मुलाकात के लिए पहुंची यहां मृतक के परिजनों से मिलकर हर संभव मदद का भरोसा दिया.उन्होंने बताया बहुत जल्द अपराधी की गिरफ्तारी होगी.इस घटना में घड़ी में हमलोग परिजन के साथ है. बता दे की 11 दिसंबर को फल व्यवसाई बसीर खान को मोहनिया शहर के स्टेशन रोड मे अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर घायल दिया था.
गोली लगने के बाद उन्हें अनुमंडल अस्पताल मोहनिया मे भर्ती कराया गया जहां उनकी स्थिति गंभीर होने के कारण चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया स्वजन उनका इलाज वाराणसी में करा रहे थे इलाज के दौरान 17 दिसंबर को बसीर खान की मौत हो गई थी.
बुधवार को मोहनियां विधायक संगीता कुमार मृतक फल व्यवसाई बशीर खान के घर वार्ड नंबर 11 स्थित बड़ी बाजार पहुंच कर मातमपुर्सी में शामिल हुई और परिवार वालों को ढांढस बंधाया.उन्होंने मृतक के परिवार को हर सम्भव मदद दिलाने का आश्वासन दिया।उन्होंने कहा कि अपराधी जो कोई भी हो जल्द से जल्द पकड़े जाएगें.
इस तरह की घटना बिल्कुल बर्दास्त नही की जाएगा. प्रशासन अपराधियो की गिरफ्तारी के लिए लगी हुई है।जल्द से जल्द अपराधी पकड़े जाएगे.
रिपोर्ट : मुबारक अली




Post a Comment