Header Ads

ठंड लगने से वृद्ध महिला की मौत, परिजनों में मचा कोहराम..

कुछ दिन पूर्व ठंड लगने के कारण वृद्ध महिला की तबियत खराब हो गई थी .परिजनों द्वारा महिला को सदर अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया था.इलाज के दौरान वृद्ध महिला की मौत हो गई. मौत के बाद परिजनों में कोहरा मच गया.
घटना के बाद सदमे में परिजनों

कैमूर टॉप न्यूज़,
भभुआ:
ठंड के चपेट में आने से इलाज के दौरान एक वृद्ध महिला को मौत हो गई.घटना के सूचना पर नगर परिषद सभापति विकास तिवारी व उप सभापति प्रतिनिधि मंटू पटेल पहुंचे.मृतक महिला की पहचान भभुआ वार्ड नं 14 निवासी स्वर्गीय हरी राम की 70 वर्षीय पत्नी मुन्नी कुंवर बताई जाती है.

जानकारी के मुताबिक, दिसंबर माह शुरू होते ही ठंड का प्रकोप बढ़ गया है.ठंड के चपेट में आने से भभुआ शहर के एक 70 वर्षीय वृद्ध महिला की तबियत खराब हो गई. जिन्हे परिजनों द्वारा भभुआ सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया. इलाज के दौरान वृद्ध महिला की मौत हो गया है.मौत के सूचना मिलते ही नगर के सभापति व  उपसभापति मौके पर पहुंचे.

नगर सभापति ने बताया कि भभुआ शहर के वार्ड नंबर 14 निवासी स्वर्गीय हरी राम के पत्नी का ठंड लगने के कारण इलाज के दौरान मौत हो गई.मौत के बाद हम और हमारे उपसभापति प्रतिनिधि के द्वारा आर्थिक मदद किया गया,और परिवार को दुख की घड़ी में हर संभव खड़ा होने का आश्वासन दिया गया.



भभुआ से विशाल कुमार की रिपोर्ट 



No comments