Header Ads

खुशखबरी:पीसीसी सड़क का निर्माण पुरा,विधायक ने किया उद्घाटन..

11 लाख 23 हजार रुपये की लागत से पुरा हुआ है.इस सड़क के निर्माण होने से गांव के लोगों को मुख्य सड़क तक पहुंचने मे सुविधा होगी.
कैमूर टॉप न्यूज़,
मोहनिया :
प्रखंड क्षेत्र के ग्राम सियापोखर उत्क्रमित मध्य विद्यालय से मुख्य नहर तक नवनिर्मित पीसीसी सड़क का उद्घाटन बुधवार को स्थानीय विधायक संगीता कुमार ने किया.इस पीसीसी सड़क का निर्माण 11 लाख 23 हजार रुपये की लागत से पुरा हुआ है.इस सड़क के निर्माण होने से गांव के लोगों को मुख्य सड़क तक पहुंचने मे सुविधा होगी.

बता दे कि उक्त पथ के निर्माण के लिए गांव के लोगो की काफी डिमांड थी.बताया जा रहा है कि लगभग दो हजार की जनसंख्या वाले इस गांव के लोग इस जर्जर सड़क से आने जाने को मजबूर थे।लोगों को आने जाने मे काफी परेशानी होती थी.ग्रामीणों ने पीसीसी सड़क निर्माण के लिए स्थानीय विधायक से मांग की थी.जिसके बाद विधायक के अनुशंसा पर योजना एवं विकास विभाग के द्वारा मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना मद से उक्त सड़क का पीसीसी निर्माण कराया गया।अब लोगों को काफी सुविधा होगी सड़क का कार्य पुरा होने से ग्रामीणों में काफी खुशी है.

रिपोर्ट : मुबारक अली 



No comments