Header Ads

मुगलसराय यार्ड में ट्रेन से गिरकर एक व्यक्ति मौत, जीआरपी पुलीस ने भभुआ सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम..

मुंबई से भागलपुर ट्रेन से घर के लिए जा रही थी. तभी मुगलसराय स्टेशन के पास मेरे पति बोल कर गए की गेट पर जा रहा हूं.जहां गेट पर गए और ट्रेन से नीचे गिर गए जहां घटना स्थल पर ही उनकी मौत हो गई. जिसके बाद मै ट्रेन से शव लेकर घर के लिए जा रही थी. 

भभुआ सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम हाउस पर जुटे परिजन

कैमूर टॉप न्यूज़,
भभुआ:
मुगलसराय यार्ड में ट्रेन से गिरकर एक व्यक्ति की मौत हो गई है.जिसकी शव को भभुआ रोड जीआरपीएफ पुलीस द्वारा भभुआ सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया जा रहा है.जनकारी के मुताबिक बताया जाता है कि मृतक भागलपुर जिला के सबौर थाना क्षेत्र अंतर्गत धनकर गांव वार्ड 9 निवासी मोहम्मद इद्रीश सेख का 20 वर्षीय पुत्र जब्बार सेख बताया जाता है.

 भभुआ सदर अस्पताल में पहुंची मृतक की पत्नी नेहा ने बताया कि मै अपने पति के साथ मुंबई से भागलपुर ट्रेन से घर के लिए जा रही थी. तभी मुगलसराय स्टेशन के पास मेरे पति बोल कर गए की गेट पर जा रहा हूं.जहां गेट पर गए और ट्रेन से नीचे गिर गए जहां घटना स्थल पर ही उनकी मौत हो गई. जिसके बाद मै ट्रेन से शव लेकर घर के लिए जा रही थी. 

तभी भभुआ रोड स्टेशन पर जिआरपी पुलिस द्वारा शव को ट्रेन से उतरवाकर भभुआ सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए लाया गया जहां पुलिस और मेरी मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम कराया गया है उस के पुलिस ने शव बाद शव को परिजन को सौंप दिया है. जिसके बाद पत्नि शव को लेकर गांव चली गई है।

भभुआ से विशाल कुमार की रिपोर्ट 



No comments