Header Ads

डिवाइडर से टकराकर एनएच पर पलटा चावल से भरा ट्रक, बाल-बाल बचे चालक व खलासी..

औरंगाबाद से मंगलवार की रात्रि एक ट्रक चावल लोड कर यूपी वाराणसी की तरफ जा रहा था. जैसे ही ट्रक दुर्गावती थाना क्षेत्र के रोहुआ गांव के समीप पहुंचा तो बताया जाता है कि चालक को नींद की झपकी आ गई.

कैमूर टॉप न्यूज़,
दुर्गावती :
थाना क्षेत्र के रोहुआ गांव के समीप रात्रि मे चावल लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर जीटी रोड के बीचोबीच सड़क पर पलट गया.हादसे में चालक व खलासी बाल बाल बच गए तथा सड़क पर चावल की बोरिया बिखर गया. गलीमत यह रहा की उस वक्त कोई अन्य वाहन पीछे से नहीं था .


प्राप्त जानकारी के अनुसार , बिहार के औरंगाबाद से मंगलवार की रात्रि एक ट्रक चावल लोड कर यूपी वाराणसी की तरफ जा रहा था. जैसे ही ट्रक दुर्गावती थाना क्षेत्र के रोहुआ गांव के समीप पहुंचा तो बताया जाता है कि चालक को नींद की झपकी आ गई. जिससे ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर जीटी रोड के बीचोबीच सड़क पर ही पलट गया.


परिणाम स्वरुप ट्रक में लदा चावल की बोरी सड़क पर बिखर गया घटना मे ट्रक चालक व खलासी बाल बाल बच गए.हालांकि वाहनों का संचालन अवरुद्ध नहीं हुआ ट्रक के बगल से होकर वाहनों का संचालन जारी रहा.

मुबारक अली की रिपोर्ट 



No comments