यूपी पुलिस की मुठभेड़ में घायल दुर्गावती के युवक की इलाज के दौरान हुई मौत,पशु तस्करी मामले में पुलिस ने किया था गिरफ्तार..
बुधवार की देर रात रकसहा में मुठभेड़ के बाद घायलावस्था मे पशु तस्करी के मामले मे दुर्गावती थाना क्षेत्र के सुनील कुमार को गिरफ्तार किया था.गाज़ीपुर पुलिस के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक पशु तस्कर गोवंश के साथ रक्सहां काशीराम आवास के पास मौजूद है.
कैमूर टॉप न्यूज़,दुर्गावती : यूपी के गाजीपुर दिलदारनगर पुलिस की मुठभेड़ में घायल कैमूर के युवक की इलाज के दौरान शनिवार को मौत हो गई.मृतक युवक कैमूर जिले के दुर्गावती थाना क्षेत्र के मैरे गांव निवासी महेंद्र राम के पुत्र सुनील कुमार बताया जाता है.
मिली जानकारी के मुताबिक, यूपी दिलदारनगर पुलिस ने बुधवार की देर रात रकसहा में मुठभेड़ के बाद घायलावस्था मे पशु तस्करी के मामले मे दुर्गावती थाना क्षेत्र के सुनील कुमार को गिरफ्तार किया था.गाज़ीपुर पुलिस के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक पशु तस्कर गोवंश के साथ रक्सहां काशीराम आवास के पास मौजूद है.
उसके बाद दिलदारनगर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घेरा बंदी कर ली थी पुलिस का दावा है कि इस दौरान सुनील राम ने तमंचे से वार किया और बगीचे की तरफ भागने लगा. बचाव में पुलिस की गोली तस्कर के पैर में लग गई.घायलावस्था उसे पीएससी पर भर्ती कराया गया. बाद में बेहतर इलाज के लिए उसे बीएचयू वाराणसी रेफर कर दिया गया जहां उसकी शनिवार को मौत हो गई। मैरे गांव के चौकीदार फेकू ने सुनील राम की मौत हो जाने की पुष्टि की है।चौधरी फेकू ने बताया कि मुठभेड़ के बाद घायला वस्था में उसका इलाज वाराणसी में चल रहा था मुझे सूचना मिली है कि उसकी मौत हो गई है परिजन शव को लेने के लिए घर से रवाना हो गए हैं।
रिपोर्ट : मुबारक अली




Post a Comment