Header Ads

निरंकारी मिशन संस्थान के द्वारा हुआ रक्तदान शिविर का आयोजन..

शिविर में 50 लोगों ने अपना रक्तदान कर राष्ट्रीय हित में भाग लिए.उक्त शिविर का उद्घाटन भाजपा के पूर्व विधायक अशोक कुमार सिंह के द्वारा किया गया.

शिविर का उद्घाटन करते पूर्व बीजेपी विधायक अशोक कुमार सिंह

 - रक्तदान से पहले किया गया जांच

- शिविर में लोगो की लगी रही भीड़

- रक्तदान कर लोगो ने किया राष्ट्रीय हित का काम
कैमूर टॉप न्यूज, रामगढ़ : रामगढ़ मोहनिया पथ स्थित निरंकारी मिशन संस्थान परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. उक्त संस्थान के द्वारा लगाए गए रक्तदान शिविर में 50 लोगों ने अपना रक्तदान कर राष्ट्रीय हित में भाग लिए.उक्त शिविर का उद्घाटन भाजपा के पूर्व विधायक अशोक कुमार सिंह के द्वारा किया गया. उक्त शिविर सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक चला.
शिविर में रक्तदान कर लोग

उक्त शिविर में सदर अस्पताल से आई मेडिकल टीम में अजय कुमार शर्मा एलटी, जीएनएम बनवारी लाल शर्मा, हेमंत तिगाया, काउंसिल पूजा कुमारी, हॉस्पिटल असिस्टेंट गुड़िया बेगम, वार्ड परिचारी निरंजन कुमार, ऑपरेटर नौशाद अली के द्वारा शिविर में पहुंची लोगों के बीपी ,शुगर सहित अन्य चेकअप करने के बाद ब्लड डोनेट करने का काम किया गया. कार्यक्रम का संचालक विजय साह ,शंकर महात्मा, अजय कुमार, ओम प्रकाश चौधरी, मल्लू प्रसाद ,अजय कुशवाहा सरिता उषा, जमुना राम राम सहित कई लोग मौजूद रहे.

रामगढ़ से धीरेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट



No comments