कारवाई: पुलिस पर पथराव करने वाले आठ असामाजिक तत्वों को पुलिस ने किया गिरफ्तार,50 अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज..
भीड़ का फायदा उठाकर 40 से 50 लोग भाग गए. जिसको लेकर पुलिस द्वारा 50 अज्ञात के विरुद्ध भी एफआईआर दर्ज किया गया है. वही गिरफ्तार सभी अभियुक्तों को पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया करते हुए सभी को न्यायालय हिरासत भेज दिया है.
भभुआ एसडीपीओ शिव कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया है कि बीते दो जनवरी को सूचना मिली थी कि भभुआ मोहनिया रोड बबुरा के पास 50 लोगों द्वारा बीना थाना को सूचना दिए ही सड़क को जाम कर हिट एंड रन मामले के खिलाफ प्रर्दशन किया जा रहा है और रोड को जाम किया जा रहा है.
जिसके बाद गश्ती दल को मैके पर भेजा गया.प्रदर्शनकारियों को समझाने के प्रयास किया गया. किंतु कोई नहीं माना. जिसके बाद क्यू आर टी की टीम वहा पहुंची. जिसके बाद प्रर्दशन कर रहे आस्माजिक तत्वों ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया. उसके बाद भी समझाने का प्रयास किया गया. लेकिन और ज्यादा पथराव किया जाने लगा. जिसमे भभुआ थाना के हवलदार सीता राम हसदा एवं सिपाही अजीत महतो जख्मी दो गया.
जिसके बाद सूचना पाकर मैके पर पहुंची दंगा पार्टी के टीम ने प्रर्दशन करियों में से 10 लोगों को पकड़कर थाना लाया गया. जिसके बाद उनसे पूछताछ करने पर पता चला कि पत्थरबाजी करने वाले सामाजिक तत्वों में भभुआ थाना क्षेत्र के बबुरा गांव निवासी दिलशाद कुरैशी, सोनू खान,मोहम्मद आरिफ,नेहाल फारुकी,खालिद अहमद,वसीम आलम,एवं यूपी के मिर्जापुर जिला के अहरौरा थाना क्षेत्र के मानिकपुर गांव निवासी नसीम कुरैशी तथा रोहतास जिला के चेनारी थाना क्षेत्र के खुरमा बाद निवासी फरहान कुरैशी है.भीड़ का फायदा उठाकर 40 से 50 लोग भाग गए हैं. जिसको लेकर पुलिस द्वारा 50 अज्ञात के विरुद्ध भी एफआईआर दर्ज किया गया है. वही गिरफ्तार सभी अभियुक्तों को पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया करते हुए सभी को न्यायालय हिरासत भेज दिया है.
भभुआ से संवाददाता विशाल कुमार की रिपोर्ट




Post a Comment