Header Ads

सॉर्ट सर्किट से आग लगने से कागजात सहित कई कीमती सामान जलकर हुआ राख..

अचानक सॉर्ट सर्किट से आग लगने से घर में रखा हुआ जरूरी सामान टीवी,फ्रिज,कपड़ा,अनाज एवं आंगनबाड़ी संबंधित कुछ कागजात भी जलकर राख हो गया है.
कैमूर टॉप न्यूज़,
भभुआ:
जिले के मीरियां गांव में आंगनबाड़ी सेविका के घर में सॉर्ट सर्किट से आग लगने से कागजात सहित कई कीमती सामान जलकर राख हो गया. जिसपर जानकारी देते हुए भभुआ प्रखंड के मरिया गांव निवासी इमामुदीन खलीफा की पत्नि सह आंगनबाड़ी सेविका रुबाना खातून ने बताया की घर में अचानक सॉर्ट सर्किट से आग लगने से घर में रखा हुआ जरूरी सामान टीवी,फ्रिज,कपड़ा, अनाज,एवं आंगनबाड़ी संबंधित कुछ कागजात भी जलकर राख हो गया है. घर के लोगों ने देखा तो स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया।जिसको लेकर मैं आपदा के तहत जिला प्रशासन से मुआवजे की मांग करती हूं.

भभुआ से संवाददाता विशाल कुमार की रिपोर्ट 



No comments