जेवरी पंचायत में पैक्स को 13000 क्विंटल धान की खरीद करनी है. इसमें अभी करीब 4100 क्विंटल धान की खरीद कर ली गई है. हालांकि इस समय मौसम में भी काफी बदलाव आया है. बहुत से किसानों का धान अभी खलिहानों में पड़ा हुआ है.
कैमूर टॉप न्यूज़,दुर्गावती: प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत जेवरी और मसौढा पंचायत के पैक्स गोदाम का मोहनियां एसडीएम राकेश कुमार सिंह ने गुरुवार को निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान दोनों पैक्स गोदाम मे धान मानक के अनुरूप सही पाया गया.बताते चले की एसडीएम राकेश कुमार सिंह जेवरी एवं मसौढा पैक्स गोदाम का निरीक्षण करने पहुंचे थे. एसडीएम ने दोनों पंचायत के पैक्स गोदाम का निरीक्षण किया और पाया कि मसौढा पैक्स गोदाम को 7700 क्विंटल धान की खरीद करना है.उसमें अब तक 2800 क्विंटल धान की खरीद कर ली गई है. वही जेवरी पंचायत में पैक्स को 13000 क्विंटल धान की खरीद करनी है. इसमें अभी करीब 4100 क्विंटल धान की खरीद कर ली गई है. हालांकि इस समय मौसम में भी काफी बदलाव आया है. बहुत से किसानों का धान अभी खलिहानों में पड़ा हुआ है. पांच छः दिनो से मौसम समय नही होने से किसान अपनी धान बेच नही पा रहे हैं.इस संबंध में पूछे जाने पर एसडीएम राकेश कुमार सिंह ने बताया कि जेवरी एवं मसौढा पैक्स गोदाम का निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के दौरान पैक्स गोदाम मे धान मानक के अनुरूप पाया गया. एसडीएम द्वारा जल्द से जल्द टारगेट पूरा करने का निर्देश दोनों पैक्स अध्यक्षों को दिया गया.
Post a Comment