कैमूर एसपी सप्ताह में दो दिन अब फेसबुक लाइव के माध्यम से करेंगे जनसुनवाई..
शनिवार व सोमवार को सुबह 12 से एक बजे के बीच कार्यालय में रहने का निर्देश दिया गया है. इस दौरान एक घंटे तक वह तकनीक के सहारे ऑनलाइन जनता की शिकायत लाइव सुनेंगे. लाइव बातचीत के दौरान चैट यानी मैसेज भेजकर लोग घर बैठे अपनी शिकायत एसपी तक पहुंचा सकेंगे.
कैमूर टॉप न्यूज़, भभुआ:एसपी ललित मोहन शर्मा अब सप्ताह में दो दिन प्रत्येक शनिवार व सोमवार को फेसबुक लाइव के माध्यम से जनसुनवाई करते हुए पीड़ितों की समस्याओं का समाधान करेंगे.एसपी ललित मोहन शर्मा ने बताया कि प्रत्येक सप्ताह सोमवार व शनिवार को दोपहर 12 से एक बजे तक फेसबुक लाइव के माध्यम से लोगों की समस्याओं को उनके द्वारा सुना जायेगा और इस दौरान उनके समक्ष आनेवाली सभी समस्याओं का समाधान किया जायेगा.
गौरतलब है कि पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर लोगों की शिकायत सुनने के लिए सभी एसपी को प्रत्येक सप्ताह कार्य दिवस के शनिवार व सोमवार को सुबह 12 से एक बजे के बीच कार्यालय में रहने का निर्देश दिया गया है. इस दौरान एक घंटे तक वह तकनीक के सहारे ऑनलाइन जनता की शिकायत लाइव सुनेंगे. लाइव बातचीत के दौरान चैट यानी मैसेज भेजकर लोग घर बैठे अपनी शिकायत एसपी तक पहुंचा सकेंगे. दरअसल, ग्रामीण इलाकों के लोग तकनीक का कम इस्तेमाल करते हैं, इसको देखते हुए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उनकी शिकायत सुनी जायेगी. संबंधित फरियादी थाने या एसडीपीओ कार्यालय में जाकर निबंधन करायेंगे. इसके बाद उन्हें वीसी से जुड़ने के लिए दिन और समय बताया जायेगा.
रिपोर्ट : मुबारक अली




Post a Comment