कैमूर डीएम सावन कुमार ने शिक्षा विभाग के अफसरों के साथ की समीक्षा बैठक,दिए निर्देश..
सभी हाईस्कूलों को अपने अपने पोषक क्षेत्र अंतर्गत विद्यालयों में डेस्क बेंच की आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु सभी प्रधानाध्यापकों को निर्देशित किया गया. इसके अलावा जिला पदाधिकारी द्वारा सभी विद्यालयों का अनुश्रवण सुनिश्चित करने के लिए जिला शिक्षा पदाधिकारी को निर्देशित किया गया.
![]() |
कैमूर टॉप न्यूज़,भभुआ : समाहरणालय के सभागार कक्ष में कैमूर डीएम सावन कुमार ने शुक्रवार को शिक्षा विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक की गई जिसमे जिला पदाधिकारी द्वारा सभी हाईस्कूलों मे शेष बची विकास मद की राशि को नियमानुसार शीघ्र व्यय सुनिश्चित करने, सभी हाईस्कूलों को अपने अपने पोषक क्षेत्र अंतर्गत विद्यालयों में डेस्क बेंच की आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु सभी प्रधानाध्यापकों को निर्देशित किया गया। इसके अलावा जिला पदाधिकारी द्वारा सभी विद्यालयों का अनुश्रवण सुनिश्चित करने के लिए जिला शिक्षा पदाधिकारी को निर्देशित किया गया। जिला पदाधिकारी द्वारा शिक्षा विभाग के सभी पदाधिकारियों को विभागीय निर्देशानुसार स्कूलों का निरीक्षण सुनिश्चित करने सभी विद्यालयों में शौचालय की साफ सफाई एवं पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया। इसके अलावा अन्य आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी सुमन शर्मा, सभी डीपीओ, सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित लोग उपस्थित थे.
मुबारक अली की रिपोर्ट




Post a Comment