बिहार सक्षमता परीक्षा का विरोध करते हुए कैमूर में शिक्षकों ने जलाई एडमिट कार्ड का पंतिया..
इसके पहले भी अपने मांगो को लेकर शिक्षकों द्वारा मसाल जलूस निकला गया था और एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया था. जहां बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा आश्वासन दिया गया था कि हम शिक्षकों से बात कर दो दीन में उनकी मांगों को पुरा कराएंगे और समस्या से निजात दिलाएंगे, लेकिन एक हफ्ता के बाद भी कुछ नहीं किया गया.
कैमूर टॉप न्यूज़,भभुआ: जिला शिक्षा विभाग कार्यालय परिसर में बिहार सक्षमता परीक्षा का विरोध करते हुए कैमूर में शिक्षक संघ के दर्जनों शिक्षकों ने एडमिट कार्ड का पंतिया जलाया है, एवं बिहार सरकार के आदेश के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर सरकार के इस फैसले का विरोध किया है.
शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष संतोष प्रसाद ने बताया कि कल पटना में बिहार शिक्षा मंच कैमूर की बैठक हुआ था. इसके पहले भी अपने मांगो को लेकर शिक्षकों द्वारा मसाल जलूस निकला गया था और एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया था. जहां बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा आश्वासन दिया गया था कि हम शिक्षकों से बात कर दो दीन में उनकी मांगों को पुरा कराएंगे और समस्या से निजात दिलाएंगे, लेकिन एक हफ्ता के बाद भी कुछ नहीं किया गया.
जिसको देख कर यह साफ पता चल रहा है कि यह बिहार सरकार शिक्षकों से काम तो करा रही है लेकिन उनके मांगो को पुरा नहीं कर रही है. इसलिए आज कैमूर में जिन शिक्षकों को सक्षामता परिक्षा के लिए एडमिट कार्ड मिल गया है. वह सभी बिहार सरकार की आदेश सक्षमता परिक्षा का विरोध करते हुए एडमिट कार्ड को जलाया गया है.
इसलिए हमलोग सरकार से कहना चाहते हैं की जो भी हमारी मांगे है जैसे पुराना पेंशन योजना एवं एक्छित अस्तंत्रण सहित सभी मांगे पूरी नहीं किया जाता है तो बिहार में लाखों शिक्षक चरण बध्य आंदोलन करने के लिए बाध्य हो जायेंगे. क्योंकि जबतक शिक्षक आंदोलन नहीं करेंगे तब तक हमारी समस्याओं का निदान नहीं होगा।
भभुआ से संवाददाता विशाल कुमार की रिपोर्ट




Post a Comment