लहसुन की आड़ में छिपाकर ट्रक से लाया जा रहा 2000 लीटर कफ़ सिरप..
कैमूर टॉप न्यूज़, भभुआ: जिले के दुर्गावती थाना क्षेत्र की पुलिस ने एक डीसीएम ट्रक पर सवार 2000 पीस प्रतिबंधित कप सिरप को जब्त किया है साथ ही चालक को भी़ गिरफ्तार किया है जहां गिरफ़्तार चालक तेज बहादुर शिव ग्राम थाना कोरियापुर जिला वाराणसी का निवासी बताया रहा है.
जानकारी के अनुसार दुर्गावती पुलिस ने कुल्हड़िया मोड़ के समीप यूपी से बिहार की तरफ से हर वाहनों की जॉच की जा रही थी,इसी दौरान यूपी से बिहार की तरफ से एक डीसीएम ट्रक की जॉच की गई जिस में काफी मात्रा में कफ सिरप बरामद हुआ है.वही चालक ने जानकारी देते हुए बताया कि ट्रक के अंदर 2000 लीटर कफ सिरप लादा है,यह ट्रक वाराणसी से कोलकाता जा रहा था.
जिसकी जानकारी होने पर पुलिस द्वारा प्रतिबंधित कफ सिरप को ट्रक सहित जप्त किया गया है, वहीं जब पुलिस ने गाड़ी के अंदर जांच किया तो 2000 लीटर ट्रिपोलिडीन कफ सिरप बरामद किया गया.इसके बाद पुलिस ने डीसीएम ट्रक को जब्त करते हुए चालक दल को गिरफ्तार कर लिया है,
इस संबंध में मोहनिया डीएसपी दिलीप कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि दुर्गावती थाना क्षेत्र के कुलड़िया एनएच 2 के समीप लगातार शराब की जांच किया जा रहा था.तभी एक डीसीएम ट्रक से प्रतिबंधित कफ सिरप 2000 लीटर बरामद किया गया और ट्रक को जप्त किया गया जिसमें चालक को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है, ये लोग लहसुन की आड़ में कफ सिरफ ला रहे थे, जो कि जब्त कर थाना लाया गया है।




Post a Comment