युवक बाइक सहित तालाब में गिरा, बाइक के नीचे दबकर युवक की हुई मौत..
भभुआ से बाइक से रात 12 बजे अपने गांव आ रहा था जहां गांव के पक्षिम तालाब में बाइक सहित गिर गया जहां वह बाईक के नीचे दब गया, वहीं रात होने के कारण किसी ने नही देखा जिसके कारण यूवक की पानी के नीचे बाईक से दबने के कारण उसकी मौत हो गया.
![]() |
| मृतक युवक का फाइल फोटो |
कैमूर टॉप न्यूज़, भभुआ: थाना क्षेत्र के कमता गांव में एक बाईक सवार युवक बाईक सहित तालाब में गिर गया जहां बाइक के नीचे दबकर तालाब में ही यूवक की मौत हो गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल में भेज दिया है। इस घटना से मृतक के परीजनों में चीख पुकार मचा हुआ है।
मृतक भभुआ थाना क्षेत्र के कमता गांव निवासी श्रवण कुमार सिंह का पुत्र राजन पटेल बताया जाता है, जहां सदर अस्पताल पहुंचे मृतक के परिजनों ने बताया कि युवक भभुआ से बाइक से रात 12 बजे अपने गांव आ रहा था जहां गांव के पक्षिम तालाब में बाइक सहित गिर गया जहां वह बाईक के नीचे दब गया, वहीं रात होने के कारण किसी ने नही देखा जिसके कारण यूवक की पानी के नीचे बाईक से दबने के कारण उसकी मौत हो गया.
वहीं जब सुबह में ग्रामीणों ने देखा की तालाब में बाइक गिरा हुआ है. जिसके बाद बाईक को निकाला गया तो युवक बाइक के नीचे दबा पाया गया जहां उसकी मौत हो चुकी थी.जिसके बाद स्थानीय लोगों द्वारा मृतक के परिजनों और पुलिस को घटना की सूचना दिया.जहां परिजनों में चीख पुकार मच गया वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल में भेज दिया है जहां से पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया है।
भभुआ से संवादाता विशाल कुमार की रिपोर्ट




Post a Comment