Header Ads

औरंगाबाद में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के दौरान भारतीय किसान यूनियन के मौन प्रदर्शन से पहले प्रदेश प्रभारी को मोहनिया में पुलिस ने किया हाउस अरेस्ट..


कैमूर टॉप न्यूज़,
भभुआ:
जिले के मोहनिया पहुंचे भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश प्रभारी दिनेश कुमार को मोहनिया पुलिस ने उनके गेस्ट हाउस में ही हाउस अरेस्ट कर लिया है.जानकारी के अनुसार, औरंगाबाद में शनिवार को होने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम के पहले भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश प्रभारी के नेतृत्व में कैमूर से दर्जनों की संख्या में किसान अपनी कई मांगों को लेकर औरंगाबाद पहुंचकर मौन मार्च करने वाले थे इससे पहले ही मोहनिया पुलिस द्वारा हाउस अरेस्ट कर लिया गया है.
वीडियो:

इस संबंध में जानकारी देते हुए भारतीय किसान यूनियन के बिहार प्रदेश प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि कैमूर जिले के चांद में किसानों का भारतमाला एक्सप्रेसवे में अधिग्रहण भूमि के उचित मुआवजे नहीं मिलने को लेकर धरना प्रदर्शन में शामिल हुए थे रात में मोहनिया गेस्ट हाउस में रुके हुए थे आज मुझे औरंगाबाद जाना था सुबह से जिस गेस्ट हाउस में हम ठहरे हैं वहां भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है और अभी हमको निकल कर जाने नहीं दिया जा रहा है आज औरंगाबाद में किसानों का शांति मार्च है किसान शांति मार्च पर इसलिए निकले हैं की प्रधानमंत्री को यह बताने के लिए कि आप जब 19 में आए थे उसे समय कई वादे किए गए थे भूमि अधिग्रहण के नाम पर जमीन छीना जा रहा है किसान कई समस्याओं को लेकर आज मौन मार्च निकालने वाले थे औरंगाबाद में इसलिए कैमूर किसान नेता पारस जी उनको भी डिटेन किया गया है और मुझे भी.
वीडियो:




No comments