वाहन के धक्के से बाइक सवार युवक घायल,हायर सेंटर रेफर..
खामीदौरा मोड़ के समीप अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दिया.घटना में बाइक सवार युवक बुरी तरह से घायल हो गया. स्थानीय लोगों के द्वारा दुर्गावती पीएससी पहुंचाया गया.घटना के सूचना पर पीएचसी अस्पताल दुर्गावती पुलिस पहुंच गई.
कैमूर टॉप न्यूज़, भभुआ: जिले के दुर्गावती थाना क्षेत्र के मरहिया-हाटा पथ स्थित खमीदौरा मोड के समीप वाहन की धक्के से मोटरसाइकिल सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया.घटना में बाद मौके पर राहगीर व ग्रामीणों की काफी भीड़ लग गई. आनन फानन में लोगो की मदद से घायल युवक को दुर्गावती पीएससी में लाया गया.जहा डॉक्टरों के द्वारा घायल युवक को प्राथमिक उपचार किया गया.उपचार के दौरान स्थिति बिगड़ते देख घायल युवक को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया.घायल युवक की पहचान जिले महुवारी गांव निवासी प्रद्युमन सिंह बताए जाते है.
प्राप्त जानकारी के मुताबिक,बाइक सवार युवक बहुअरा की ओर से आ रहा था, खामीदौरा मोड़ के समीप अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दिया.घटना में बाइक सवार युवक बुरी तरह से घायल हो गया. स्थानीय लोगों के द्वारा दुर्गावती पीएससी पहुंचाया गया.घटना के सूचना पर पीएचसी अस्पताल दुर्गावती पुलिस पहुंच गई.
कहते है डॉक्टर
सड़क दुर्घटना में घायल एक युवक को ग्रामीणों द्वारा प्राइवेट एंबुलेंस से लाया गया था.घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है.
डॉ विमल कुमार केसरी
डॉक्टरों,पीएचसी दुर्गावती




Post a Comment