Header Ads

वीडियो:बदमाशो ने युवक को मारी गोली,हालत गंभीर ,इलाज के बाद रेफर..

अपने साथी के साथ शनिवार की देर शाम बाइक से गांव से कुछ दूरी पर डीजल लाने जा रहे थे तभी मुंह बांधे हुए बाइक सवार अज्ञात दो की संख्या में अपराधियों ने सुधीर चौरसिया के पैर में गोली मार दी जिससे गंभीर रूप से घायल हो गया.

कैमूर टॉप न्यूज़, भभुआ:
जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र के मुबारकपुर के समीप बाइक सवार अज्ञात अपराधियों ने एक युवक को गोली मार दी.घटना के सूचना पर पहुंची पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल.इलाज के बाद घायल युवक को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया.
वीडियो:

प्राप्त जानकारी के अनुसार मोहनिया थाना क्षेत्र के मुबारकपुर गांव निवासी सुरेंद्र प्रसाद चौरसिया के पुत्र सुधीर चौरसिया अपने साथी के साथ शनिवार की देर शाम बाइक से गांव से कुछ दूरी पर डीजल लाने जा रहे थे तभी मुंह बांधे हुए बाइक सवार अज्ञात दो की संख्या में अपराधियों ने सुधीर चौरसिया के पैर में गोली मार दी जिससे गंभीर रूप से घायल हो गया.

आनन फानन में सूचना पर पहुंची मोहनिया पुलिस ने परिजनों की मदद से गोली लगने के बाद घायल युवक को इलाज के लिए मोहनिया अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया.
कहते है थानेदार
गोली मारने वाले व्यक्ति की पहचान नहीं हो सकी है. जिसे गोली लगी है उसने भी नहीं देखा है. हम लोग मामले की जांच कर रहे हैं.जल्द ही गिरफ्तार भी किए जाएंगे.
अवधेश कुमार
थानाध्यक्ष,मोहनिया
वीडियो:



No comments