कैमूर में इस वर्ष 4 लाख 16 हजार पशुओं को लगा गलाघोंटु व लंगड़ी का टीका..
कैमूर टॉप न्यूज़,भभुआ:जिले में वित्तीय वर्ष 2024-25 में 4 लाख 16 हजार पशुओं को गलाघोंटु एवं लंगड़ी रोग के रोकथाम के लिए टीकाकरण किया गया है. उक्त जानकारी जिला पशुपालन पदाधिकारी ने दी है. टीकाकरण का मुख्य उद्देश्य पशुओं को गलाघोंटु और लंगड़ी रोग से बचाना है. पशुपालन विभाग के अनुसार कैमूर जिले में किसान क्रेडिट कार्ड के तहत बैंक में कुल 7340 आवेदन भेजा गया है. जिसमें 891 आवेदन बैंक द्वारा स्वीकृत तथा 1802 आवेदन अस्वीकृत कर दिया गया है.4647 आवेदनों पर विचार किया जा रहा है. जिले में पिछले वित्तीय वर्ष 2023-24 में समेकित मुर्गी विकास योजना के तहत 05 ब्रायलर एवं लेयर 02 का चयन किया गया है. समेकित बकरी एवं भेड़ विकास योजना के तहत 12 लाभुकों का चयन किया गया है. साथ ही समेकित बकरी एवं भेड़ विकास योजना के तहत 03 तथा बकरी वितरण योजना के तहत 105 लाभुकों का चयन किया गया है.लोगों को रोजगार मुहैया कराने एवं स्वरोजगार के प्रति लोगों को जागरूक करने में पशुपालन विभाग लगातार प्रयास कर रहा है.जिसका लाभ कैमूर जिले के किसानों को भी मिल रहा है.




Post a Comment